विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मृत व्यक्ति के पैन कार्ड से बैंक में जमा कराए 28 लाख रुपये

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 06 Feb 2017 03:38 PM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2017 06:40 AM (IST)

नोटबंदी के दौरान किसी व्यक्ति ने मृत व्यक्ति के पैन कार्ड का उपयोग कर बैंक में लाखों रुपये के पुराने ...और पढ़ें

मृत व्यक्ति के पैन कार्ड से बैंक में जमा कराए 28 लाख रुपये
मृत व्यक्ति के पैन कार्ड से बैंक में जमा कराए 28 लाख रुपये

श्रीनगर गढ़वाल, [जेएनएन]: मृत व्यक्ति के पैन कार्ड का उपयोग कर नोटबंदी के दौरान किसी व्यक्ति ने हल्द्वानी के बैंक में लाखों रुपये के पुराने नोट जमा करा दिए। इसका खुलासा शुक्रवार को मृतक के पुत्र को आयकर से मिली ईमेल के बाद हुआ है।

हल्द्वानी में रेलवे बाजार की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के दो खातों में नोटबंदी के दौरान 28 लाख रुपए जमा कराए गए। इसमें हरीश कपूर के नाम के पेन कार्ड का इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढ़ें: विदेश में नौकरी के नाम पर लिए सात लाख, भेज दिया टूर पर

श्रीनगर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि पेशे से व्यापारी राहुल कपूर ने इस संबंध में श्रीनगर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया है कि उसके पिता हरीश कपूर की मौत तो दो अक्टूबर 2016 को हो गई थी।

यह भी पढ़ें: मोबाइल का लालच देकर रुपये ठगने वाले चार लोग गिरफ्तार

आयकर विभाग ने ईमेल के माध्यम से इस संबंध में जब उससे जानकारी मांगी, तब उसे इस घटना का पता चला। राहुल ने बताया कि उनका या उनके परिवार का हल्द्वानी में कोई खाता नहीं है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: एटीएम बंद होने के बात कहकर पूछा कोड, खाते से उड़ाए हजारों

यह भी पढ़ें: दो लाख रुपये की लॉटरी के चक्कर में गंवाए 30 हजार, जानिए कैसे की ठगी

यह भी पढ़ें: कब्रिस्तान का सौदा कर इंजीनियर की पत्नी से ठगे सात लाख

यह भी पढ़ें: पीएमओ का अफसर बन डाक्टर के खाते से 50 हजार उड़ाए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।