विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब आधार कार्ड के बगैर नहीं दे सकेंगे मेडिकल की परीक्षा

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 16 Dec 2016 11:19 AM (IST)Updated: Sat, 17 Dec 2016 03:00 AM (IST)

मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए नीट के फार्म को अब छात्र आधार कार्ड के बगैर नहीं भर सकेंगे। इससे पहले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए होने वाली नीट के फार्म भी छात्र बिना आधार के नहीं भर सकेंगे। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन के रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थी का आधार कार्ड पहले ही अनिवार्य किया जा चुका है। इससे परीक्षा के दौरान होने वाली अनियमितताओं पर रोक लग सकेगी।
देशभर के सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस के प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नीट का आयोजन किया जाता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षा कराती है। खास बात यह कि आवेदन की अर्हता में इस बार आधार को भी शामिल किया जा रहा है।

पढ़ें-एम्स में दाखिले की परीक्षा 28 मई को, जानिए पूरा शेड्यूल
आधार को लेकर उत्तराखंड की स्थिति पर गौर करें तो देहरादून जनपद में ही करीब 30 फीसद लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं। ऐसे में राज्य के दुर्गम स्थानों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब वे छात्र चिंता में हैं, जिन्होंने आधार के लिए आवेदन तक नहीं किया है।

पढ़ें: उत्तराखंडः बोर्ड परीक्षा को चुनाव आयोग से लेनी होगी अनुमति
बहरहाल परीक्षा में धांधली रोकने और छात्रों के सत्यापन के लिहाज से यह कदम महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। वीआर क्लासेस के प्रबंध निदेशक वैभव राय का कहना है कि आने वाले समय में तकरीबन सभी परीक्षाओं में आधार की अनिवार्यता कर दी जाएगी।
नीट के अलावा जेईई, यूजीसी-नेट, कैट आदि में भी बिना आधार आवेदन अब नहीं होगा। ऐसे में बेहतर है कि छात्र समय पर आधार के लिए पंजीकरण करा लें और आधार नंबर ले लें। ताकि आवेदन का मौका हाथ से न जाए।

पढ़ें: अब अगर कॉलेज ने स्टूडेंट्स को प्रोस्पेक्टस बेचा तो खैर नहीं
यह होगा फायदा
-फर्जी विद्यार्थी नहीं भर पाएंगे परीक्षा फार्म।
-सूचनाओं के मिलान करने में आसानी।
-आधार कार्ड के आधार पर रहेगा बोर्ड के पास डाटा बेस
-मेडिकल संस्थानों को जानकारी देना आसान।
पढ़ें-उत्तराखंड: 461 पीटीए शिक्षकों को मिलेगी नियमित नियुक्ति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।