विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चमोली में मैक्स खाई में गिरी, पांच की मौत; पांच घायल

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 24 Nov 2016 10:04 AM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2016 03:00 AM (IST)

चमोली जिले में एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गोपेश्वर,[चमोली]: चमोली जिले में बरातियों को ले जा रही एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। घायलों को कर्णप्रयाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना सोनला-कंडारा मोटर मार्ग पर बुधवार रात सवा आठ बजे के आस-पास हुई। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने बताया कि मैक्स वाहन में 12 लोग सवार थे, जो विवाह समारोह में शामिल होकर भटियाणा क्षेत्र वापस आ रहे थे।

पढ़ें: सेना में भर्ती होने जा रहे युवकों से भरी मैक्स खाई में गिरी

बताया कि सोनला से दो किमी आगे पानीधारा तोक के पास चालक मैक्स से नियंत्रण खो बैठा और वह लगभग दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

पढ़ें:-सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, परिवार में मातम

मृतकों की सूची
-दर्शन लाल (60 वर्ष) पुत्र हिवां लाल
-गोविन्द लाल (64 वर्ष) हिवां लाल
-श्याम लाल (56) पुत्र मैगी दास
-तुलसी लाल (53 वर्ष) मैगी दास
-मनोज (30 वर्ष) पुत्र अवतार लाल सभी निवासी भट्याणा

घायलों के नाम
-नरेन्द्र लाल (23 वर्ष) पुत्र बैसाखू लाल
-खुशाल लाल (50 वर्ष) पुत्र लुंगाडी लाल
-राम लाल (42 वर्ष) पुत्र तुला लाल
-कुलदीप (78 वर्ष) पुत्र राम लाल
-मोहन लाल (50 वर्ष) पुत्र संग्रामू सभी निवासी भट्याणा।

पढ़ें-कोटद्वार में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौत

पढ़ें-ट्रक ने बाइक पर मारी टक्कर, महिला की मौत

पढ़ें-सड़क हादसे में एक मौत, दो घायल; रात भर पड़े रहे खाई में

पढ़ें: ट्रक और कार की टक्कर में किसान की मौत, चार घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।