यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोटद्वार में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौत
कोटद्वार-नजीबाबाद के मध्य सुखरो पुल के समीप एक कार पेड़ सेे जा टकराई। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। चारों मृतक बिजनौर निवासी हैं।

कोटद्वार, [जेएनएन]: नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार-नजीबाबाद के मध्य सुखरो पुल के समीप तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई।
घटना शाम करीब पौने पांच बजे की है। कोटद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रही आल्टो कार संख्या यूके18डी/5931 सुखरो पुल से करीब दो सौ मीटर आगे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
पढ़ें: देहरादून में बस ने छात्रों को कुचला, एक की मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए व कार में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही जनपद बिजनौर की नजीबाबाद कोतवाली के अंतर्गत जाफराबाद पुलिस चौकी के दो सिपाही मौके पर पहुंचे और चारों घायलों को कोटद्वार के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें:-चमोली में मैक्स खाई में गिरी, मां और बच्चे की मौत, आठ घायल
पुलिस ने चारों युवकों की जेब से मिले कागजों के आधार पर उनकी शिनाख्त की। मृतकों की शिनाख्त रामगोपाल सिंह (29 वर्ष) पुत्र गुलशन ङ्क्षसह, कपिल कुमार (25 वर्ष) पुत्र जयपाल सिंह, तरुण कुमार (28 वर्ष) पुत्र वेद प्रकाश व प्रशांत सिंह (28 वर्ष) पुत्र यशवंत सिंह के रूप में हुई।
पढ़ें-सड़क हादसे में एक मौत, दो घायल; रात भर पड़े रहे खाई में
चारों युवक जनपद बिजनौर की नगीना तहसील के अंतर्गत ग्राम महावतपुर कलां (पुरैनी) के निवासी बताए जा रहे हैं। कपिल की जेब से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का एक परिचय पत्र मिला है, जिसके आधार पर यह माना जा रहा है कि कपिल रोडवेज कर्मी है।
पढ़ें-ट्रक ने बाइक पर मारी टक्कर, महिला की मौत
मोबाइल पर पड़े थे पैटर्न लॉक
पुलिस ने हादसे का शिकार बने युवकों के मोबाइल फोन के आधार पर उनके घर अथवा रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर तलाशने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल फोन पर पैटर्न लॉक होने के कारण पुलिस को मोबाइल से कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिसर्किमयों ने नजीबाबाद कोतवाली के जरिये नगीना पुलिस को घटना की सूचना दी।
पढ़ें-कैंटर की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्र की मौत