विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खटीमा में इनोवा खाई में गिरी, पांच की मौके पर मौत

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sat, 12 Nov 2016 11:23 PM (IST)Updated: Sun, 13 Nov 2016 06:55 AM (IST)

खटीमा में देर रात एक इनोवा कर अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर पलटते हुए खाई में गिर गई। कार में सवार पांच लोगों ने वहीं दम तोड़ दिया।

News Article Hero Image

खटीमा, [जेएनएन]: उधमसिंह नगर जनपद में मेला घाट रोड पर झनकइया से खटीमा वापस आ रही एक इनोवा कार रात वन शक्ति मंदिर से टकरा गई। जिसके बाद पलटकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जिसमें सवार सात में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को अस्पताल भेज दिया गया।

नगर क्षेत्र के रहने वाले सात युवक रात को इनोवा कार से झनकइया गए हुए थे। वापस लौटते समय उनकी कार मंदिर से जा टकराई और पलटते हुए खाई में गिर गई। रात पौने ग्यारह बजे हुए इस हादसे के बाद मार्ग जा रहे लोगों ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी।

पढ़ें: देहरादून में बस ने छात्रों को कुचला, एक की मौत

मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश भट्ट ने सभी शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि इनोवा में सवार सभी युवक आपस में दोस्त थे। वह दो दिन बाद होने वाले झनकट या मेला को देखने के लिए वहां गए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।

पढ़ें:-चमोली में मैक्स खाई में गिरी, मां और बच्चे की मौत, आठ घायल

हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनमें जीत (20 साल) पुत्र राममूरत, इंदरजीत (28 वर्ष) पुत्र हरजीत सिंह, राम कश्यप (23 वर्ष) पुत्र पप्पू राजीव नगर, गुड्डू (24 वर्ष) पुत्र मदन व शिवम पुत्र विनोद निवासी शिव कॉलोनी शामिल है। राजू नगर के रहने वाले अजय कुमार और दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें-सड़क हादसे में एक मौत, दो घायल; रात भर पड़े रहे खाई में

दो शवों को काटकर बाहर निकाला
सीओ ने बताया कि कार पलटने के बाद इतनी क्षतिग्रस्त हो गई थी कि उसमें शिवम और गुड्डू केशव के शव कार में ही फंस गए थे। उनके शव काटकर बाहर निकाले गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवारों के परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।

पढ़ें-ट्रक ने बाइक पर मारी टक्कर, महिला की मौत

पढ़ें-कैंटर की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्र की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।