यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, परिवार में मातम
शादी से बाइक पर लौट रहे पिता, पुत्र और एक रिश्तेदार की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।

किच्छा, [जेएनएन]: उत्तरप्रदेश के बहेड़ी से दोस्त के साले की शादी समारोह से उधमसिंह नगर जनपद स्थित किच्छा अपने घर लौट रहे बाइक में सवार एक ही परिवार के तीन की अज्ञात वाहन से टकरा कर मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद तीनों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतकों में पिता पुत्र व उनका एक परिचित शामिल है।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में ले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक किच्छा के बन्दिया गांव के रहने वाले थे। हादसा यूपी के बहेड़ी थाना क्षेत्र का है।
पढ़ें: पत्नी और बेटी की दवा लेकर लौट रहा था घर, हादसे में मौत
मृतको में रामप्रवेश व सतेंदर के साथ उसका 14 साल पुत्र शामिल है। बहेड़ी पुलिस ने तीनों सवो को बरैली पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पढ़ें: सेना में भर्ती होने जा रहे युवकों से भरी मैक्स खाई में गिरी
तीनों की पहचान सतेन्द्र साहू (50 वर्ष) पुत्र सुखारी साहू, पुत्र सुरजीत कुमार साहू (14 वर्ष) कक्षा आठ में पढ़ता था। तीसरे की पहचान रामप्रवेश (35 वर्ष) के रुप में हुई है। ये आवास विकास किच्छा में गुरूद्वारे के पीछे रहते थे।