विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेना में भर्ती होने जा रहे युवकों से भरी मैक्‍स खाई में गिरी

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Sat, 19 Nov 2016 09:53 PM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2016 05:00 AM (IST)

पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार में सेना भर्ती रैली में शामिल होने जा रहे युवकों से भरी मैक्‍स रास्‍ते में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

News Article Hero Image

पौड़ी गढ़वाल, [जेएनएन]: सेना भर्ती रैली में शामिल होने जा रहे युवकों से भरी मैक्स खाई में गिर गई। देर रात हुए इस हादसे में आठ युवक घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल कोई भी जनहानि की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार में होने वाली सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए युवक मैक्स कैब से कोटद्वार जा रहे थे। सतपुली तहसील के अंतर्गत गुमखाल से तीन किलोमीटर पहले कस्यानी गांव के पास मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

पढ़ें: ट्रक और कार की टक्कर में किसान की मौत, चार घायल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हादसे में आठ युवक घायल बताए जा रहे हैं। कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

पढ़ें-कोटद्वार में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौत

पढ़ें-ट्रक ने बाइक पर मारी टक्कर, महिला की मौत

पढ़ें-सड़क हादसे में एक मौत, दो घायल; रात भर पड़े रहे खाई में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।