विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रक और कार की टक्कर में किसान की मौत, चार घायल

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 04:00 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 04:02 PM (IST)

भगवानपुर क्षेत्र में कार और ट्रक की टक्कर से किसान की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

News Article Hero Image

रुड़की, [जेएनएन]: भगवानपुर में महाड़ी के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार किसान की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
हादसा देर रात को हुआ। खेड़ी शिकोहपुर निवासी फरमूद (40 वर्ष) पुत्र शोकत परिजनों के साथ भगवानपुर की तरफ से गांव लौट रहा था। भगवानपुर में महाड़ी के पास कार ट्रक से टकरा गई।

पढ़ें-सड़क हादसे में एक मौत, दो घायल; रात भर पड़े रहे खाई में
हादसे में फरमूद की मौके पर ही मौत हो गई। वह कार में सवार मुसव्विर, मोमिना, सोनू व इशरत घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
पढ़ें-कोटद्वार में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौत

पढ़ें-ट्रक ने बाइक पर मारी टक्कर, महिला की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।