Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दुष्कर्म के आरोपी भगोड़ा मंत्री की लोकेशन मिली, गिरफ्तारी शीघ्र

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Mon, 06 Mar 2017 11:54 AM (IST)

    यूपी सरकार के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। मुकदमा दर्ज है। वारंट जारी और पासपोर्ट रद है। शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

    दुष्कर्म के आरोपी भगोड़ा मंत्री की लोकेशन मिली, गिरफ्तारी शीघ्र

    लखनऊ (जेएनएन)। यूपी सरकार के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की लखनऊ में लोकेशन मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गायत्री को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। उनके खिलाफ दुष्कर्म के आरोप का मुकदमा दर्ज है। गैर-जमानती वारंट जारी किया जा चुका है। पासपोर्ट भी निलंबित है। अब बाहर भागने के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं। लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया जा चुका है। शीघ्र ही गिरफ्तारी होने की संभावना है। पुलिस के दबाव बनाने पर गायत्री के आत्मसमर्पण करने की संभावना बढ़ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- अमिताभ ठाकुर बोले गायत्री को गिरफ्तार नहीं करना चाहती पुलिस

    गिरफ्तारी के लिए टीमें अलर्ट

    पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने कहा कि गायत्री के शीघ्र गिरफ्तारी शीघ्र होगी। गायत्री प्रसाद प्रजापति भगोड़ा है। उस पर सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पॉक्सो कोर्ट ने शनिवार शाम गैर जमानती वारंट जारी किया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया गया। लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया जा चुका है। डीआइजी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रविवार शाम को सूत्रों से सूचना मिली है कि गायत्री की लोकेशन लखनऊ में है। सभी पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया है, गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा कि राजनीतिक संरक्षण के चलते दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज होने के 15 दिन बाद भी गायत्री की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गायत्री के लखनऊ फैजाबाद रोड स्थित फॉर्म हाऊस समेत कई गोपनीय ठिकाने हैं। पुलिस अफसरों से पता चला है कि रविवार को गायत्री की लोकेशन लखनऊ में है। अगर पुलिस पर राजनीतिक दबाव न हो तो गायत्री को पाताल से भी ढूंढ़ लाए। 

    यह भी पढ़ें- सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति फरार

    गायत्री की लोकेशन लखनऊ

    पुलिस व एसटीएफ की टीमें प्रदेशभर में गायत्री समेत सातों आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थीं। मंत्री की अचानक लखनऊ में मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद यहां भी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। लखनऊ में लोकेशन मिलने के बाद यहां भी जाल बिछा दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम तक गायत्री की लोकेशन गुडग़ांव और दिल्ली में थी, जिससे पुलिस की टीमें वहां गिरफ्तारी के लिए लगाई गईं थीं लेकिन, शनिवार देर रात से लखनऊ में ही लोकेशन मिल रही है। अब पुलिस लखनऊ में गायत्री की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। इस बीच गायत्री के साथ सह आरोपी लेखपाल अशोक तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें- पुलिस चाहे तो एक दिन में गायत्री की गिरफ्तारी संभव: अमिताभ

    क्या है मामला

    गौरतलब है कि 18 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गौतमपल्ली थाने में गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत सात लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म का प्रयास, धमकी, पॉक्सो एक्ट समेत आइपीसी की अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। महिला ने तहरीर में कहा है कि तीन वर्ष पूर्व वह गायत्री प्रसाद प्रजापति से खनन की जमीन के पट्टे के लिए उनके पांच गौतमपल्ली मंत्री आवास पर मिली थी, जहां उन्होंने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। जिससे महिला बेहोश हो गई और गायत्री समेत सात लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया। महिला ने अपनी नाबालिग बेटी संग दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला भी दर्ज कराया था। जिन अन्य लोगों को मुकदमे में नामजद किया गया है वह गायत्री के करीबी हैं, जिसमें विकास वर्मा, चंद्रपाल, रूपेश, आशीष गुप्ता, पिंटू सिंह व अशोक तिवारी शामिल हैं।