विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस चाहे तो एक दिन में गायत्री की गिरफ्तारी संभव: अमिताभ

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 05 Mar 2017 09:23 PM (IST)Updated: Sun, 05 Mar 2017 10:51 PM (IST)

आइजी अमिताभ ठाकुर आज फिर पुलिस के खिलाफ जमकर बोले और कहा कि मंत्री गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी पुलिस चाहे तो एक दिन में हो सकती है।

पुलिस चाहे तो एक दिन में गायत्री की गिरफ्तारी संभव: अमिताभ
पुलिस चाहे तो एक दिन में गायत्री की गिरफ्तारी संभव: अमिताभ

शाहजहांपुर (जेएनएन)। आइजी रूल्स एवं मैनुअल अमिताभ ठाकुर आज फिर पुलिस के खिलाफ जमकर बोले। दुष्कर्म के आरोप में फंसे मंत्री गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी न होने के लिए उन्होंने पुलिस के राजनीतिकरण को दोषी ठहराया। बोले, पुलिस चाहे तो एक दिन में पकड़ सकती है। लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अपना ही उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे ऊपर भी गंभीर आरोप है, लेकिन पुलिस न हमें गिरफ्तार कर रही और न ही क्लीन चिट दे रही। 
पुलिस महानिरीक्षक अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के साथ बरेली से लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान शाहजहांपुर में वह मीडिया से मुखातिब हुए। अभिसूचना इकाई की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। कहा, राजनीति से प्रेरित रिपोटिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि आबकारी सिपाहियों एवं समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में पेपर लीक होने की जानकारी दी थी। लेकिन उच्च पदों पर बैठे जिम्मेदार लोगों ने तवज्जो नहीं दी। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी पत्नी नूतन ठाकुर ने भी उनकी बातों का पुरजोर समर्थन किया। कहा कि मंत्री गायत्री प्रसाद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कानूनी कार्रवाई की गई है। केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस कागजी कार्रवाई कर रही है। अब मामले में कार्रवाई तभी होगी, जब 11 मार्च के बाद नई सरकार का गठन हो या फिर केस सीबीआइ के हवाले।