Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बड़ी बहन ने अपने प्रेमी से कराया छोटी बहन का दुष्‍कर्म

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jan 2016 11:12 AM (IST)

    लुधियाना की एक नाबालिग लड़की की अस्‍मत उसकी बड़ी बहन ने ही लुटवा दी। बड़ी बहन उसे झांसा देकर ले गई और चाय में नश्‍ाीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके प्रेमी ने लड़की से दुष्‍कर्म किया। वे उसे धमकियां देकर घर वापस ले आए।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। एक नाबालिग लड़की से उसकी बड़ी बहन ने ही दुष्कर्म करा डाला। बड़ी बहन उसे बहाने से अपने साथ ले गई और उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर अपने प्रेमी को सौंप दिया। जब युवक की लड़की की अस्मत लूट रहा था लड़की की बहन भी वहां मौजूद थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़की शहर के शिमलापुरी इलाके के गुरपाल नगर की रहनेवाली है। लड़की ने अपनी बहन पर प्रेमी से उसका दुष्कर्म करवाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना शिमलापुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ओर जांच कर रही है।

    पढ़ें : महिला ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो उसके बेटे को मार डाला

    थाने के एएसआइ चमन के मुताबिक पीडि़ता की बहन की रिश्तेदार सुरिंदर कुमार के साथ प्रेम संबंध हैं। बताया जाता है कि सुरिंदर की इसी दाैरान अपनी प्रेमिका की छोटी बहन पर नीयत खराब हो गई। इसके चलते उसने अपनी प्रेमिका पर उसके लिए दबाव बनाया।

    पढ़ें : बीवी पर बुरी नजर के शक में युवक का गुप्तांग काट डाला

    इसके बाद दाेनों ने साजिश रची और बहन उसे झांसा देकर गोराया ले गए। उसके साथ उसका प्रेमी भी था। वहासं दोनों ने उसे एक महिला के घर रखा। इसके बाद वे उसे बंगा होते हुए नवांशहर ले गए। वहां भी उसे एक महिला के घर में रखा गया। वहां उसकी बहन ने आरोपी सुरिंदर के साथ मिलकर चाय में उसे नशा पिला दिया। बेहोश होने पर सुरिंदर ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

    पढ़ें : पत्नी रूठ कर मायके चली गई तो पति ने कर ली खुदकुशी

    इस दौरान उसकी बहन भी वहां मौजूद थी। होश आने पर जब लड़की ने इसका विरोध किया और मामले के बारे में शिकायत करने की बात कही तो उन्होंने उसे धमकियां दीं और अपना मुंह बंद रखने को कहा। इसके बाद सुर्रिदर और उसकी बहन उसे धमकियां देते हुए घर ले आए। घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों को घटना से अवगत कराया और पुलिस में शिकायत दी।