महिला ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो उसके बेटे को मार डाला
बठिंडा में एक व्यक्ति अपने साथी कर्मचारी के घर में आधी रात में घुस गया और उसकी पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने काे कहा। डराने-धमकाने के बाद भी महिला इसके लिए राजी नहीं हुई तो उसने उसके सात सात के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। एक महिला ने पति के साथ काम करने वाले व्यक्ति से शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया तो उसने उसके सात साल के बेटे की हत्या कर दी। यह व्यक्ति अपने साथी कर्मचारी के घर में आधी रात के करीब घर में घुस गया और उसकी पत्नी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। महिला ने इससे इन्कार किया तो उसके सामने ही उसके सात साल के बेटे का गला घोंट दिया। आराेपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पढ़ें : बदमाशों से इमारत में छिपी लड़की को बचाने के लिए रातभर भागती रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, वर्धमान कंपनी में काम करने वाला राजकुमार रात करीब डेढ़ बजे वर्धमान कॉलोनी में अपने साथी कर्मचारी के घर में घुस गया। उस वक्त उसके साथी कर्मचारी की पत्नी घर में अकेली थी। घर में दाखिल होते ही राजकुमार ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने को कहा। इनकार करने पर वह उसे डराने-धमकाने लगा और दबाव बनाने लगा। इसके बावजूद महिला उसके दबाव के आगे नहीं झुकी।
पढ़ें : 60 साल की महिला को हुआ प्यार, पति ने राेका तो कर दी जमकर पिटाई
महिला द्वारा इनकार से राजकुमार गुस्से में आग बबूला हो गया। इसके बाद उसने महिला के सामने ही घर में सो रहे उसके सात वर्षीय बेटे शुभम की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला उसके सामने गिड़गिड़ाती रही और बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्से में पागल राजकुमार नहीं माना।
पढ़ें : बेटी से छेड़छाड़ की तो पत्नी ने पीट-पीट कर मार डाला
बच्चे की हत्या के बाद राजकुमार फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।