Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्‍नी रूठ कर मायके चली गई तो पति ने कर ली खुदकुशी

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Fri, 29 Jan 2016 03:03 PM (IST)

    लुधियााना मेें घरेलू विवाद के बाद पत्‍नी रूठकर मायके चली गई तो पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्‍नी अगले दिन जब सारा विवाद भूलकर घर वापस आई तो पति का शव कमरे में लटकता देख उसके होश उड़ गए।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। घरेलू नोकझोंक से नाराज पत्नी मायके चली गई तो इससे परेशान पति ने खुदकुशी कर ली। महिला जब मायके से लौटकर घर आई तो पति को फंदे से लटका देखा। इससे उसके होश उड़ गए। दोनों की शादी करीब चार साल पहले हुई थी अौर उनका एक बेटा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना शहर के हकीकत नगर में हुई। खुदकुशी करने वाले व्यक्ति का नाम रविंदर कुमार बताई गई है। वह अपनी पत्नी बेबी क साथ यहां रह रहा था। वह आटो चलाता था बेबी ने पुलिस को दिए बयान में बताया रविंदर कुछ दिनों से काम पर भी नहीं जा रहा था। उसने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी और उनका एक बेटा है।

    पढ़ें : महिला ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो बेटे को मार डाला

    पुलिस के अनुसार, मंगलवार को रविंदर व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ था। दोनों में नोकझोंक के बाद बेबी शहर के ही गोपाल नगर क्षेत्र में स्थित अपने मायके चली गई। वह अपने साथ बेटे को भी ले गया। इससे रविंदर बेहद परेशान हो गया।

    पुलिस ने बताया कि रविंदर ने रात में अपने कमरे में गार्डर के सहारे शॉल बांधकर गलें फंदा लगा लिया। बुधवार सुबह पत्नी झगड़े को भूल कर जब बेटे को साथ लेकर घर वापस आई तो उसके कमरे में पति के शव को लटकता देख उसके हाेश उड़ गए। इसके बाद वहां भीड़ जमा हाे गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।