विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दस साल तक करता रहा मेकअप आर्टिस्ट से दुराचार, खाता रहा कमाई

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 13 Jun 2017 05:41 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jun 2017 05:55 PM (IST)

एक व्यक्ति दस साल तक एक युवती को हवस का शिकार बनाता रहा। यही नहीं वह उसकी मेहनत की कमाई भी खाता रहा।

दस साल तक करता रहा मेकअप आर्टिस्ट से दुराचार, खाता रहा कमाई
दस साल तक करता रहा मेकअप आर्टिस्ट से दुराचार, खाता रहा कमाई

जेएनएन, फिरोजपुर। एक सरकारी प्रतिष्ठान में मेकअप आर्टिस्ट के रूप में कार्यरत युवती को एक व्यक्ति ने अपने जाल में फंसाया और दस साल तक उसे हवस का शिकार बनाता रहा। इस दौरान वह आर्थिक रूप से भी युवती पर ही निर्भर रहा। इस बीच, युवती को पता चला कि वह तलाकशुदा है तो उसने मामले की शिकायत पुलिस में दी है।

तलाकशुदा होने की बात कहकर दस साल तक युवती से दुराचार करने के आरोप में थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जालंधर निवासी सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: एमडी व उसके दो अन्य ने महिला को नशा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म

महिला ने बताया कि चंद्र कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी अर्जुन नगर जालंधर ने खुद को तलाकशुदा बताया। उसने उसे दस साल तक पत्नी की तरह साथ रखा। वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती के मुताबिक वह वह जालंधर के एक सरकारी प्रतिष्ठान में मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थी। उसकी एक दिन की आमदन 2500 रुपये थी। कुछ माह पहले ही उसे आरोपी की पहली पत्नी के बारे में पता चला। जब उससे बातचीत की तो उससे वह लड़ाई करने लगा।

यह भी पढ़ें: बीएसएफ के सैनिक सम्मेलन में चली पोर्न फिल्म

पीड़िता के भाई ने बताया कि चंद्र कुमार ने धोखे से उसकी बहन को अपने जाल में फंसाया। वह और उसकी बहन ने 14 मार्च को गुरुहरसहाय थाने में आरोपी व उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज करने की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें: युवक ने पहले खुद किया दुष्कर्म, फिर पांच दोस्तों को सौंप दी गर्लफ्रेंड

इसके बाद वह लोग उच्च अधिकारियों से मिले, फिर भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उन लोगों ने काफी संघर्ष किया। पुलिस के इस रवैए से दुखी होकर बहन गत दिवस थाने के समक्ष मरणव्रत पर बैठने वाली थी।

यह भी पढ़ेंः नौकरी दिलवाने के बहाने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

मरणव्रत पर बैठने से पहले ही पुलिस ने चंद्र कुमार, गीता, बिली, गगनदीप, चारू, कलशो देवी व मोहन लाल सभी निवासी अर्जुन नगर जिला जालंधर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी अमरीक सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने सहेली को फोन किया उसने भी बना दिया बंधक