यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एमडी व उसके दो अन्य ने महिला को नशा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म
महिला ने एक कंपनी में पैसे इन्वेस्ट किए थे। उसने जब पैसे वापस मांगे तो कंपनी के एमडी ने अपने ...और पढ़ें

जेएनएन, बठिंडा। कंपनी में इन्वेस्ट किए गए पैसे लौटाने का झांसा देकर कंपनी का एमडी व उसके दो साथियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर नशीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद तीनों ने उसे सामूहिक रूप से हवस का शिकार बनाया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी डबवाली रोड स्थित फोकल प्वाइंट के एक खाली प्लॉट में उसे फेंककर चले गए।
28 वर्षीय महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है व उसके दो बच्चे हैं। वह पति से अलग अपने माता-पिता के घर संगत कलां में रह रही है। दो साल पहले सरबजीत सिंह उसके संपर्क में आया था। उसने खुद को मुक्तसर की एयरवेज कंपनी का एमडी बताया। उसके कहने पर उसने ज्यादा ब्याज के लालच में कंपनी में 75 हजार रुपये लगा दिए, मगर अब वो पैसे नहीं लौटा रहा था।
यह भी पढ़ें: बीएसएफ के सैनिक सम्मेलन में चली पोर्न फिल्म
11 जून को सुबह सरबजीत ने उसे फोन कर कहा कि उसने लड़के के हाथ पैसे भेजे हैं। वो डबवाली आकर पैसे ले जाए, मगर उसने वहां जाने से इन्कार कर दिया। इस पर सरबजीत ने कहा कि वो बठिंडा के संगत कैंचियां आकर उससे पैसे ले जाए। करीब साढ़े तीन बजे जब वह वहां पहुंची तो आरोपी सरबजीत अपनी कार में परमिंदर तथा मान के साथ उसका इंतजार कर रहा था।
यह भी पढ़ेंः नौकरी दिलवाने के बहाने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म
महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे दस हजार रुपये दिए, मगर उसने लेने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने कहा कि वो उसके साथ चले, वो फोकल प्वाइंट जाकर उसे पैसे दे देगा। उसकी बात मानकर वह कार में बैठ गई। रास्ते में आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसे पीते ही उसे नशा हो गया। इसके बाद आरोपी उसे एक कमरे में ले गए। वहां एक और अज्ञात व्यक्ति बैठा था। मान को छोड़कर अन्य तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में एक प्लाट में फेंक दिया।
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने सहेली को फोन किया उसने भी बना दिया बंधक
चौकी वर्धमान इंचार्ज एएसआइ हरनेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने गिदड़वाहा के गांव सुखना निवासी सरबजीत सिंह, अबोहर निवासी परमिंदर सिंह, मान व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
