यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब सरकार ने अपने कैलेंडर पर लगाई गुरु तेग बहादुर साहिब का फोटो, खड़ा हुआ विवाद
पंजाब सरकार ने वर्ष 2021 के कैलेंडर पर गुरु तेग बहादुर जी की फोटो लगाई लेकिन इसको लेकर विवाद खड़ा ...और पढ़ें

जेएनएन, चंडीगढ़। नव वर्ष के मौके पर पंजाब सरकार द्वारा तैयार करवाया गया कैलेंडर विवादों में फंस गया है। पंजाब सरकार ने कैलेंडर में गुरु तेग बहादुर साहिब की फोटो प्रकाशित की है। इस फोटो को लेकर शोभा सिंह आर्ट गैलरी ने आपत्ति जता दी है। महान कलाकार स्वर्गीय शोभा सिंह की बेटी गुरचरण कौर का कहना है कि इस फोटो पर कापीराइट उनके पास है। पंजाब सरकार द्वारा फोटो छापना कापीराइट का उल्लंघन है।
यह भी पढ़ें : नए साल में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की खास रणनीति, नए रूप रंग में दिखेगी हरियाणा कांग्रेस
बता दें, पंजाब सरकार गुरु तेग बहादुर साहिब का 400 साला प्रकाश पर्व मना रही है। इसी के मद्देनजर पंजाब सरकार ने नव वर्ष पर तैयार किए गए अपने कैलेंडर पर गुरु तेग बहादुर जी की फोटो प्रकाशित की है। इस फोटो पर किसी को क्रेडिट भी नहीं दिया गया है। वहीं, गुरचरण कौर का कहना है कि रजिस्ट्रेशन नंबर ए 43872/84 के तहत फोटो को छापने के सारे अधिकार उनके परिवार के पास हैंं। ऐसे में पंजाब सरकार द्वारा सीधा सीधा कापीराइट का उल्लंघन किया गया है।
यह भी पढ़ें : पंजाब में भाजपा और आरएसएस नेताओं को मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा, लगातार हो रहे हैं हमले
उन्होंने कहा कि कैलेंडर में उनके पिता का नाम भी हटा दिया गया है। उनका कहना है कि ऐसा तब है जब पंजाब सरकार ने 1973 में उनके पिता को स्टेट आर्टिस्ट के सम्मान से नवाजा था। वहीं, इस विवाद के उठने के बाद अब पंजाब सरकार पैचअप करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ से गुरचरण कौर को एक पत्र भी लिखा गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सरकार ने उसमें क्या स्टैंड लिया है। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह का कहना है कि जल्द ही इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।
