विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डांसर संग सात साल रहा लिव इन रिलेशन में, अब ढ़ूंढ़ती फिर रही प्रेमिका

By Ankit KumarEdited By:
Published: Mon, 12 Jun 2017 12:07 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jun 2017 04:14 PM (IST)

एक युवक ने डांसर को पहले प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ लिव इन में रहने लगा। युवक ने ...और पढ़ें

डांसर संग सात साल रहा लिव इन रिलेशन में, अब ढ़ूंढ़ती फिर रही प्रेमिका
डांसर संग सात साल रहा लिव इन रिलेशन में, अब ढ़ूंढ़ती फिर रही प्रेमिका

जेएनएन, अमृतसर। एक युवक डांसर को अपने प्रेम जाल में फंसाकर लिव इन में रहने लगा। युवक ने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। दोनों सात साल लिव इन रिलेशन बना। इस दौरान वह बड़े भाई-बहन की शादी न होने के बहाना बनाता था। युवती ने बाद में शादी के लिए अधिक दबाव बनाना शुरू किया तो युवक भाग गया। अब युवती उसे ढ़ूंढ़ती फिर रही हैै। युवती ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है।

एक डांसर युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप है कि हरी पुरा निवासी सन्नी पिछले लंबे समय से शादी का झांसा देकर लिव-इन में उसका शारीरिक और आर्थिक शोषण कर रहा था। हालांकि वह थाने में दो बार इसकी शिकायत भी कर चुकी है। लड़की का कहना है कि वहां दोनों पक्षों को बैठाकर बात तो सुनी जाती है, लेकिन पुलिस वाले उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उसने बताया कि थानों में जांच करने वाले अधिकारी उसे ही गलत ठहरा रहे हैं।

मोहकमपुरा स्थित दशमेश नगर की रहने वाली लड़की के मुताबिक उसका 11 साल पहले अपने पति से तलाक हो चुका है। वह पेशे डांसर थी और साल 2011 में एक विवाह समारोह में उसकी मुलाकात सन्नी से हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और शादी करने की ठान ली।

यह भी पढ़ें: लुधियाना से अगवा किया गया बच्‍चा बिहार में मिला

आरोपी सन्नी ने उसे बताया था कि उसके घर में बड़े भाई और बहन हैं। उनकी शादी किए बगैर वह अपनी शादी नहीं कर सकता। इसलिए दोनों ने लिव-इन-रिलेशन में रहना शुरू कर दिया। इस बीच सन्नी ने उसे शहर के कई इलाकों में किराये पर रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पास पांच लाख रुपये से ज्यादा पैसे थे। ऐसे में सन्नी समय पड़ने पर उससे पैसे भी ठगता रहा। अब सन्नी के सभी भाई और बहनों की शादी हो चुकी है, लेकिन उसने शादी करने से इन्कार कर दिया है।

सन्नी द्वारा वादा पूरा न करने के कारण लड़की ने मोहकपुरा थाने में शिकायत की थी। सन्नी ने वहां कबूल भी किया था कि वह उससे शादी कर लेगा। लेकिन कुछ समय बाद वह उसे छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि सन्नी ने लगभग तीन साल पहले उसका गर्भपात भी करवा दिया था। उक्त थाने से निपटारे के बाद उसने इस्लामाबाद थाने की पुलिस को शिकायत दी, लेकिन वहां जांच अधिकारी लखविंदर सिंह ने उल्टा उसे ही परेशान करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: नशे में धुत युवकों ने की सहायक थानेदार की पिटाई

युवती के मुताबिक उससे तरह-तरह के सवाल पूछे जाने लगे। यहां तक कि पुलिस की तरफ से उसे चरित्रहीन तक कह दिया गया। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर सुधांशु शेखर श्रीवास्तव से इंसाफ की मांग की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए कानून का सही इस्तेमाल होना चाहिए। हालांकि इस बारे में सन्नी से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका स्विच ऑफ था।

महिला थाने में नहीं हुई सुनवाई

 उक्त केस की सुनवाई पुलिस ने महिला थाने से नहीं करवाई गई। इस तरह के मामलों में महिला जांच अधिकारी का होना जरूरी होता है, लेकिन उक्त मामले मे पुलिस ने ऐसा करना मुनासिफ नहीं समझा। वहीं, इस्लामाबाद थाने के एएसआइ लखविंदर सिंह का कहना है कि महिला की कहानी झूठी है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से आई छह किलो हेरोइन सहित तस्कर काबू