विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूएन का फैसला हक में न होने पर असांजे कर देंगे आत्मसमर्पण

By Kamal VermaEdited By:
Published: Thu, 04 Feb 2016 02:03 PM (IST)Updated: Thu, 04 Feb 2016 02:24 PM (IST)

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने कहा है कि यदि संयुक्त राष्ट्र पैनल यह फैसला सुनाता है कि उन्हें मनमाने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने कहा है कि यदि संयुक्त राष्ट्र पैनल यह फैसला सुनाता है कि उन्हें मनमाने ढंग से हिरासत में नहीं लिया गया तो वह शुक्रवार को स्वयं को ब्रिटेन की पुलिस के हवाले कर देंगे। असांजे ने गुरुवार को एक बयान में कहा, यदि संयुक्त राष्ट्र कल घोषणा कर देता है कि वह ब्रिटेन और स्वीडन के खिलाफ मामला हार गए हैं तो वे ब्रिटिश पुलिस द्वारा गिरफ्तारी स्वीकारी करके शुक्रवार दोपहर को दूतावास से बाहर आ जाएंगे क्योंकि आगे अपील की कोई सार्थक संभावना नहीं है।

असांजे को शरण देने से फ्रांस का इंकार

उन्होंने कहा, लेकिन यदि वह जीत जाते हैं और देश पक्षों को गैर कानूनी रूप से कदम उठाने का दोषी पाया जाता है, तो वह उम्मीद करते हैं कि उनका पासपोर्ट तत्काल लौटा दिया जाएगा और उनको गिरफ्तार करने की आगामी कोशिशें रोक दी जाएंगी। असांजे पिछले तीन साल से पश्चिमी लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में छिपे हैं ताकि उन पर लगाए गए बलात्कार के आरोपों को लेकर उन्हें स्वीडन प्रत्यर्पित नहीं किया जा सके। असांजे ने इन आरोपों से इनकार किया है।

विकीलीक्स के ऑस्ट्रेलियाई संस्थापक को डर है कि उन्हें बाद में अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा सकता है ताकि उनके खिलाफ कई गोपनीय सैन्य एवं राजनयिक दस्तावेज लीक करने के संबंध में मामला चलाया जा सके।उन्होंने सितंबर 2014 में स्वीडन और ब्रिटेन के खिलाफ यूएन वर्किंग ग्रुप ऑन आर्बिट्रेरी डिटेंशन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर दावा किया था कि उनका दूतावास में रहना उन्हें अवैध हिरासत में रखने के बराबर है।

पढ़ें: असांजे की गिरफ्तारी पर स्वीडन की सुप्रीम कोर्ट ने किया रोक से इंकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।