विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द ही इक्वाडोर दूतावास छोड़ेंगे जुलियन असांज

By Edited By:
Published: Mon, 18 Aug 2014 07:10 PM (IST)Updated: Tue, 19 Aug 2014 10:02 AM (IST)

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने कहा है कि वे जल्द ही लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास छोड़ने पर विचार कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने कहा है कि वे जल्द ही लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। असांजे ने 2012 से इक्वाडोर दूतावास में राजनयिक शरण ली हुई है।

ब्रिटेन के स्काई न्यूज ने हाल ही में इस संबंध में रिपोर्ट दी थी कि असांजे खराब सेहत के चलते दूतावास छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। सोमवार को असांजे ने कहा, 'मैं जल्द ही दूतावास छोड़ रहा हूं, लेकिन इसकी वजह वह नहीं है जो स्काई न्यूज ने कही है।' सेहत के बारे में सवाल करने पर असांजे ने कहा कि बिना बाहर निकले और सूरज की रोशनी में गए किसी एक बिल्डिंग में लगातार दो साल रहने से किसी की भी सेहत खराब हो सकती है। उन्होंने इस बारे में कई बार शिकायत की है। दूतावास छोड़ने के पीछे असांजे की खराब सेहत के साथ-साथ प्रत्यर्पण की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि विकीलीक्स के प्रवक्ता क्रिस्टीन ने ट्वीट में कहा, 'अगर ब्रिटेन सुरक्षित निकासी की व्यवस्था करता है तो असांजे किसी भी वक्त दूतावास छोड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन उनकी प्रत्यर्पण की कोई योजना नहीं है।'

पढ़ें: विकीलीक्स का दावा, मोदी समर्थकों के पोस्टर फर्जी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।