विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ISIS के खिलाफ अमेरिकी हमले में 352 आम नागरिकों की मौत: पेंटागन

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 01 May 2017 09:51 AM (IST)Updated: Mon, 01 May 2017 09:54 AM (IST)

पेंटागन ने अपने बयान में कहा कि ये सभी मौतें अनजाने में हुईं। हमें इन लोगों के मरने का बहुत अफसोस है।

ISIS के खिलाफ अमेरिकी हमले में 352 आम नागरिकों की मौत: पेंटागन
ISIS के खिलाफ अमेरिकी हमले में 352 आम नागरिकों की मौत: पेंटागन

वाशिंगटन डीसी, एएनआई। इराक और सीरिया में आतंकी संगठन आइएसआइएस के खिलाफ जारी हमलों में निर्दोष नागरिकों को भी अपनी जान गंवानी पड़ती है। पेंटागन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक,  2014 से अब तक अमेरिका के नेृतत्‍व में किए गए हमलों में 352 से ज्‍यादा नागरिकों की मौत हो चुकी है।

पेंटागन ने अपने बयान में कहा कि ये सभी मौतें अनजाने में हुईं। हमें इन लोगों के मरने का बहुत अफसोस है। इन हमलों में मारे गए लोगों के परिवारों और बाकी प्रभावित लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।'

गौरतलब है कि अमे‍रिकी सेना द्वारा दिए गए ये आंकड़े मानवाधिकार संगठनों द्वारा बताई जाने वाली संख्या से काफी कम हैं। मॉनिटरिंग संगठन एयरवॉर्स का कहना है कि US गठबंधन द्वारा किए जाने वाली बमबारी के कारण अब तक 3,000 से अधिक आम नागरिकों की जान जा चुकी है।

'एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून' की रिपोर्ट के मुताबिक, कम्‍बाइंड ज्‍वाइंट टास्क फोर्स ने अमेरिकी गठबंधन द्वारा की जाने वाली बमबारी में मारे जाने वाले आम नागरिकों की संख्या से जुड़ी अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि निर्दोष नागरिकों की मौत से जुड़े 42 रिपोर्ट्स का अभी आकलन किया जा रहा है। टास्क फोर्स के मुताबिक, नवंबर 2016 से लेकर मार्च 2017 के बीच करीब 45 निर्दोष नागरिक इन हवाई हमलों के शिकार हुए। मार्च के महीने में हुए तीन अलग-अलग हमलों में मारे गए 26 लोगों को भी इस रिपोर्ट में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: हाफिज की नजरबंदी बढ़ी, अगले 90 दिनों तक नहीं ले सकेगा खुली हवा में सांस

यह भी पढ़ें: पाक आर्मी चीफ बाजवा का नापाक राग, कश्मीरियों का करते रहेंगे समर्थन