विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक आर्मी चीफ बाजवा का नापाक राग, कश्मीरियों का करते रहेंगे समर्थन

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Sun, 30 Apr 2017 06:14 PM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 06:58 PM (IST)

आर्मी चीफ बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान लगातार कश्मीरियों का समर्थन करता रहेगा।

पाक आर्मी चीफ बाजवा का नापाक राग, कश्मीरियों का करते रहेंगे समर्थन
पाक आर्मी चीफ बाजवा का नापाक राग, कश्मीरियों का करते रहेंगे समर्थन

इस्लामाबाद, प्रेट्र। पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने एक बार फिर से कश्मीर राग अलापा है। बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों को उसके राजनैतिक संघर्ष के लिए समर्थन करता रहेगा।

हाजी पीर सेक्टर इलाके में टूर पर गए बाजवा को भारतीय सेना के जवानों की तरफ से किए जा रहे कथित संघर्ष विराम उल्लंघन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए सेना की तैयारी के बारे में बताया गया। आर्मी चीफ ने कहा कि पाकिस्तान लगातार कश्मीरियों का समर्थन करता रहेगा। पाक सेना के जवानों की टुकड़ियों ने बाजवा ने कहा, हम हमेशा कश्मीरियों की तरफ से स्वाधीनता के लिए किए जा रहे संघर्ष और वहां पर मानवाधिकार के लिए मदद करते रहेंगे।

बाजवा ने कश्मीर में आंतकवाद प्रायोजित करने का भी आरोप लगाया। बाजवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत सिर्फ कश्मीरियों पर ही जुल्म नहीं ढ़ा रहा है बल्कि सीमा पार पाकिस्तान में रह रहे लोगों पर भी वह क़हर बरपा रहा है। आर्मी चीफ ने आगे कहा कि भारत ने लगातार कश्मीर में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप को नकारा है।

यह भी पढ़ें: ईशनिंदा के बाद पाकिस्तान में मंदिर में तोड़-फोड़, पुलिस ने दर्ज किया मामला