विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाफिज की नजरबंदी बढ़ी, अगले 90 दिनों तक नहीं ले सकेगा खुली हवा में सांस

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Sun, 30 Apr 2017 09:13 PM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 09:46 PM (IST)

पंजाब सरकार ने पाकिस्तान के आतंकरोधी कानून के तहत यह फैसला किया है।

हाफिज की नजरबंदी बढ़ी, अगले 90 दिनों तक नहीं ले सकेगा खुली हवा में सांस
हाफिज की नजरबंदी बढ़ी, अगले 90 दिनों तक नहीं ले सकेगा खुली हवा में सांस

लाहौर, प्रेट्र। मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर के मुखौटा संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख आतंकी हाफिज सईद की नजरबंदी अवधि बढ़ा दी गई है। वह तीन महीने और खुली हवा में सांस नहीं ले सकेगा। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने रविवार को यह निर्णय लिया। हाफिज की 90 दिनों की नजरबंदी की मियाद रविवार रात खत्म हो रही थी।

पंजाब सरकार ने पाकिस्तान के आतंकरोधी कानून के तहत यह फैसला किया है। गृह राज्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस बाबत अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा, 'सरकार ने हाफिज सईद, प्रो. मलिक जफर इकबाल, अब्दुर रहमान आबिद, काजी काशिफ हुसैन और अब्दुल्ला उबैद की नजरबंदी को 90 और दिनों के लिए बढ़ाने का फैसला किया है।

इससे पहले आतंरिक मामलों के मंत्री चौधरी निसार के साथ विचार-विमर्श किया गया था।' देश की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने के आरोप में सईद को 30 जनवरी को घर में ही नजरबंद कर दिया गया था। ट्रंप सरकार के दबाव के बाद पाकिस्तान को यह कदम उठाना पड़ा था।

हालांकि, ये पहली बार नहीं है कि हाफिज सईद को हाउस अरेस्ट किया गया हो। 2008 में मुंबई हमले के बाद भी भारत के दबाव में उसे अरेस्ट किया गया था लेकिन कोर्ट ने 2009 में उसे रिहा कर दिया था। 

यह भी पढ़ें: पाक आर्मी चीफ बाजवा का नापाक राग, कश्मीरियों का करते रहेंगे समर्थन