विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओबामा ने हेल्थकेयर पर सांसदों से हिम्मत दिखाने को कहा

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Mon, 08 May 2017 06:56 PM (IST)Updated: Tue, 09 May 2017 05:32 PM (IST)

अमेरिका में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चित ओबामा केयर को हटाकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना हेल्थकेयर कानून लेकर आ रहे हैं।

ओबामा ने हेल्थकेयर पर सांसदों से हिम्मत दिखाने को कहा
ओबामा ने हेल्थकेयर पर सांसदों से हिम्मत दिखाने को कहा

बोस्टन, एपी। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हेल्थकेयर कानून को लेकर देश में चल रही बहस के बीच पहली बार चुप्पी तोड़ी है। ओबामा ने कहा है कि सांसदों राजनीतिक साहस का परिचय देना चाहिए।

अमेरिका में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चित ओबामा केयर को हटाकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना हेल्थकेयर कानून लेकर आ रहे हैं। तमाम उठापटक के बाद इस कानून को प्रतिनिधि सभा में महज चार वोटों से जीत मिली है। ऐसे में सीनेट में ट्रंप के सामने इसे पास कराने की चुनौती है। कई रिपब्लिकन सांसद भी इस कानून के खिलाफ हैं।

 यह भी पढ़ें: राष्ट्रगान के इस्तेमाल पर चीन करने जा रहा है बड़ा बदलाव

ओबामा ने बोस्टन में एक समारोह में कहा कि जो सही है, उसके चयन के लिए जरूरत पड़े तो पार्टी के खिलाफ भी जाना चाहिए। ओबामा ने सीधे शब्दों में फिलहाल हेल्थकेयर कानून को लेकर चल रही गहमागहमी का जिक्र नहीं किया। उन्होंने अपने शासनकाल में अफॉर्डेबल केयर एक्ट (ओबामाकेयर) को पास कराने के लिए सांसदों के लीक से हटकर दिए गए समर्थन को याद किया। उन्होंने कहा कि आज भी लाखों लोगों को ऐसे ही साहस की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: इस भारतीय लड़की का आईक्यू आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी ज्यादा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।