विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रगान के इस्तेमाल पर चीन करने जा रहा है बड़ा बदलाव

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Mon, 08 May 2017 05:47 PM (IST)Updated: Mon, 08 May 2017 06:02 PM (IST)

चीन का राष्ट्रगान 'मार्च ऑफ वॉलिंटियर्स' जिसके कवि तियान हान ने लिखा है और इसका संगीत निए एर ने दिया है।

राष्ट्रगान के इस्तेमाल पर चीन करने जा रहा है बड़ा बदलाव
राष्ट्रगान के इस्तेमाल पर चीन करने जा रहा है बड़ा बदलाव

बीजिंग, पीटीआई। चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थाई समिति के विधायी मामलों के आयोग ने सोमवार को बताया कि देश में राष्ट्रगान के इस्तेमाल के लिए सांसद एक मसौदा तैयार कर रहे हैं। यह जानकारी चीनी अधिकारियों ने दी।

सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यह कानूनी मसौदा नेशनल पीपुल्स कांग्रेस स्टैंडिंग कमेटी को पहली बार पढ़ने के लिए जून के दोमाही सत्र में पेश किया जा सकता है। एनपीसी की स्थायी समिति ने विचार किए जा रहे नए नियमों का खुलासा नहीं किया। चीन ने अपने राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े कानून को क्रमश: साल 1990 और 1991 में सम्मानपूर्वक अपनाया था।

यह भी पढ़ें: पाक में भारतीय महिला बोली, मेरे ऊपर बंदूक तानकर जबरन कराया गया था निकाह

चीन का राष्ट्रगान 'मार्च ऑफ वॉलिंटियर्स' जिसके कवि तियान हान ने लिखा है और इसका संगीत निए एर ने दिया है। चीनी अधिकारियों ने साल 2014 में राष्ट्रीय गान के लिए उचित शिष्टाचार पर एक अधिनियम जारी किया। राष्ट्रगान को शादियों, मनोरंजन या अन्य गैर राजनीतिक कार्यों में प्रतिबंधित किया जाए। चीन के विज्ञापन कानून के तहत राष्ट्रगान विज्ञापनदाताओं की सीमाओं से बाहर है।

यह भी पढ़ें: ... तो पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा ईरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।