विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईरान की पाक को चेतावनी-आतंकी हमला हुआ तो अंदर घुसकर मारेंगे

By Manish NegiEdited By:
Published: Mon, 08 May 2017 04:58 PM (IST)Updated: Tue, 09 May 2017 08:35 AM (IST)

जनरल मोहम्मद बकेरी ने सोमवार को कहा कि अगर पाकिस्तानी सरकार सुन्नी आतंकियों के खिलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठाती है तो हम पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों को मारेंगे।

ईरान की पाक को चेतावनी-आतंकी हमला हुआ तो अंदर घुसकर मारेंगे
ईरान की पाक को चेतावनी-आतंकी हमला हुआ तो अंदर घुसकर मारेंगे

तेहरान, रॉयटर्स। ईरान ने पाकिस्तान को सुन्नी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। ईरान सशस्त्र बल के चीफ मेजर जनरल मोहम्मद बकेरी ने सोमवार को कहा कि अगर पाकिस्तानी सरकार सुन्नी आतंकियों के खिलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठाती है तो हम पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों को मारेंगे।

न्यूज एजेंसी IRNA को दिए एक इंटरव्यू में मोहम्मद बकेरी ने कहा 'हम स्थिति में निरंतरता बर्दाश्त नहीं कर सकते। हमें उम्मीद है कि पाकिस्तानी सरकार सीमा पर नियंत्रण कायम रखेगी। पाकिस्तान आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके ठिकानों को बंद करेगा। यदि आतंकी लगातार हमला करते हैं तो हम उनके सुरक्षित ठिकानों पर कार्रवाई करेंगे चाहे वो कहीं भी हो'।

यह भी पढ़ें: 9/11 के बाद दर-दर भटकता रहा था ओसामा का परिवार

गौरतलब है कि बीते महीने ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत के मिर्जवेह में पाकिस्तान से लगी सीमा पर आतंकवादियों ने दस ईरानी सीमा रक्षकों की हत्या कर दी थी। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के सुन्नी आतंकी संगठन जैश-अल-अद्ल ने ली थी। ये इलाका नशीली दवाओं की तस्करी और अलगाववादी चरमपंथी को लेकर अशांति से ग्रस्त है।

बीते हफ्ते ईरान के विदेश मंत्री जरीफ ने यहां पहुंचकर पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री चौधरी निसार अली खान से मुलाकात की थी। जिसके बाद पाकिस्तान ने ईरान के साथ लगी सीमा पर सुरक्षाबलों की और तैनाती का भरोसा दिया था।

यह भी पढ़ें: 50 सैनिक मारने का दावा करने वाले पाकिस्तान को दिया अफगानिस्तान ने ये जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।