विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक में बंदूक के बल पर कराई गई थी दिल्ली की डॉक्टर की शादी

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Mon, 08 May 2017 04:39 PM (IST)Updated: Tue, 09 May 2017 06:18 AM (IST)

भारतीय महिला ने पाकिस्तानी नागरिक पर बंदूक नोक पर निकाह करने का आरोप लगाया है।

पाक में बंदूक के बल पर कराई गई थी दिल्ली की डॉक्टर की शादी
पाक में बंदूक के बल पर कराई गई थी दिल्ली की डॉक्टर की शादी

इस्लामाबाद, पीटीआई। भारतीय महिला ने पाकिस्तान में रहने वाले ताहिर अली पर बंदूक की नोक पर निकाह करने का आरोप लगाया है। 20 वर्षीय उजमा ने भारतीय उच्चायोग से भारत वापस भेजने की गुहार लगाई है। उजमा ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका भी डाली है।

इस याचिका में उज्मा ने अपने शौहर ताहिर अली पर आरोप लगाया है कि उसने शादी के कुछ समय बाद ही उसको प्रताड़ित और धमकाना शुरू कर दिया। जियो न्यूज के मुताबिक उसके आव्रजन दस्तावेजों को छीन लिया गया और बंदूक की नोक पर निकाह करा लिया। 

उजमा ने कहा कि वो भारतीय उच्चायोग तब तक नहीं छोड़ना चाहती है जब तक वो सही सलामत भारत न आ जाए। वहीं भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग का कहना है कि उजमा को यात्रा श्रेणी के तहत पाकिस्तान का वीजा दिया गया है। इस मामले पर पाकिस्तानी प्रशासन का कहना है कि यात्रा श्रेणी का वीजा लेकर उजमा शादी कैसे कर सकती है। 

बताया जा रहा है कि उजमा और ताहिर अली की मुलाकात मलेशिया में हुई थी और दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद वाघा बॉर्डर के रास्ते दोनों पाकिस्तान गए और वहां निकाह कर लिया। 

यह भी पढ़ें: 50 सैनिक मारने का दावा करने वाले पाकिस्तान को दिया अफगानिस्तान ने ये जवाब

यह भी पढ़ें: पाक नागरिक की भारतीय पत्नी ने उच्चायोग से मांगी मदद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।