Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    चाचा ने किया अनाथ भतीजी से दुष्कर्म

    By Edited By:
    Updated: Fri, 05 Sep 2014 11:08 AM (IST)

    लखनऊ। समाज में महिलाओं पर अत्याचार करने वाले कुकर्मी अनाथ बच्चियों को भी अपनी हवस का शिकार बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ए ...और पढ़ें

    Hero Image

    लखनऊ। समाज में महिलाओं पर अत्याचार करने वाले कुकर्मी अनाथ बच्चियों को भी अपनी हवस का शिकार बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक चाचा ने अपनी अनाथ भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसको गर्भपात कराने को मजबूर किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में कहीं से भी न्याय न मिलने पर पीड़िता दैनिक जागरण कार्यालय पहुंची। बकौल पीड़िता जब वह छोटी थी तबउसके मां-बाप का निधन हो गया। वह बड़े चाचा के साथ रहने लगी। बड़ी होने पर चाचा उसके प्रति बुरी नजर रखने लगा। एक दिन रात को घर में जबरन उसे हवस का शिकार बनाया और इसके बाद प्राय: अकेले पाने पर उसकी अस्मत से खेलता रहा। इस बीच उसको गर्भ भी ठहर गया। उसे उल्टी होने लगी तो चाची ने पूछा। आप बीती बतायी। दोनों ने उसे मारपीटा और अस्पताल ले जाकर गर्भपात भी कराया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है।

    गांव की युवती से दुष्कर्म

    बस्ती में एक युवक ने गांव की युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की तहरीर में कहा गया है कि गांव के ही श्याम लाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

    दिल्ली में दुष्कर्म के मामले सबसे अधिक

    अस्मत लूटने के आरोपी जवान से ही शादी तय