Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दिल्ली में दुष्कर्म के मामले सबसे अधिक

    By Edited By:
    Updated: Thu, 04 Sep 2014 11:48 PM (IST)

    नई दिल्ली। भारत में औसतन हर दिन 92 महिलाएं दुष्कर्म का शिकार होती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तो इस मायने में अन्य शहरों से सबसे आगे है। पिछले साल द ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली। भारत में औसतन हर दिन 92 महिलाएं दुष्कर्म का शिकार होती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तो इस मायने में अन्य शहरों से सबसे आगे है। पिछले साल दिल्ली में दुष्कर्म के 1636 मामले दर्ज किए गए। यानी प्रतिदिन चार महिलाओं के साथ दुष्कर्म। ज्यादातर मामलों में अपराधी पीड़िता के जान पहचान वाले ही होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के मुताबिक, 2012 के मुकाबले पिछले साल दुष्कर्म की घटनाएं देश में बढ़ी हैं। 2013 में देशभर में दुष्कर्म के 33,707 मामले सामने आए थे जबकि 2012 में आंकड़ा 24,923 था। यही नहीं, दुष्कर्म के 15,556 मामलों में पीड़िता की उम्र 18 से 30 के बीच पाई गई। अगर बात दिल्ली की करें तो, 2012 में रेप के 706 मामले सामने आए थे, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा बढ़कर 1636 पहुंच गया, यानी दोगुना से भी ज्यादा। दिल्ली के बाद मुंबई उन शहरों में शामिल है जहां रेप की घटनाएं सबसे ज्यादा हुईं। देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई में 2013 में दुष्कर्म के 391 मामले दर्ज किए गए। यही हाल देश के दूसरे प्रमुख शहरों का रहा। जयपुर में 192 और पुणे में 171 मामले सामने आए।

    एनसीआरबी के अनुसार, मध्य प्रदेश में औसतन रोजाना 11 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जाता है। राज्य में पिछले साल ऐसी 4,335 घटनाएं सामने आईं, जो दूसरे राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक है। मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में 3285, महाराष्ट्र में 3,063 और उत्तार प्रदेश में 3,050 रेप के मामले रिकार्ड किए गए।