विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उबर का रेप पीडि़ता को मेल, बताया हम फिर दिल्‍ली आ गए

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Sat, 24 Jan 2015 08:34 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 11:38 AM (IST)

दुष्कर्म कांड के बाद चर्चा में आई अमेरिकी कैब कंपनी उबर का राजधानी दिल्‍ली में परिचालन एक बार फिर शुरू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दुष्कर्म कांड के बाद चर्चा में आई अमेरिकी कैब कंपनी उबर का राजधानी दिल्ली में परिचालन एक बार फिर शुरू हो गया है। उबर कैब ने इसकी जानकारी दिल्ली की रेप पीडि़ता को मेल के द्वारा दी। पीडि़ता के वकील ने बताया कि उबर ने अपनी टैक्सी में रेप का शिकार हुई पीड़िता को ईमेल भेज कर बताया कि 'दिल्ली में उसकी वापसी हो गई है'।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में उबर से जुड़ी टैक्सी में उसके चालक द्वारा एक युवती से दुष्कर्म किए जाने के बाद दिल्ली सरकार ने उबर कंपनी को काली सूची में डालकर इसकी सेवा रोक दी थी। इस संबंध में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के युवक जो कि उस कैब का ड्राईवर था गिरफ्तर किया था। उबर के साथ ही एप आधारित कैब सेवा उपलब्ध कराने वाली अन्य कंपनियों को भी दिल्ली में टैक्सी चलाने पर रोक लगा दी गई थी क्योंकि इनके नियमन के लिए सरकार के पास कोई नियम नहीं था।

पढ़ें - उबर रेप कांड: आरोपी शिवकुमार की जान को खतरा

रेप पीड़िता के वकील डगलस विडगोर ने दिल्ली में इस टैक्सी सर्विस की वापसी पर आश्चर्य जाहिर किया और कहा कि उन्हें इस बात का भरोसा नहीं कि कंपनी ने 'भारत केंद्रित सुरक्षा उपाय' लागू किए जाने का जो आश्वासन दिया है, उससे यात्रियों पर एक और हमला रुक जाएगा।

उन्होंने कहा कि उबेर ने उनके मुवक्किल को सीधे ईमेल करने का 'दुस्साहस' किया, जिसमें उसने कहा है कि वह दिल्ली के बाजार में फिर से आ गई है। युवती के साथ दुखद घटना के कुछ दिनों के बाद ही और उबर के चालक की सुनवाई के दौरान यह ईमेल किया गया।

पढ़ें - अमेरिका में भी उबर का ड्राइवर दुष्कर्म में गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि हम इस घटना से चकित हैं, क्योंकि हमने उबर के सामने यह साफ कर दिया है कि रेप पीड़ित सुरक्षा उपायों से जुड़ी बातचीत प्रक्रिया में हिस्सा बनना चाहती है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उबर चालक के हाथों कोई और पीड़ित नहीं हो। डगलस न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध वकील हैं और वह ऊबर रेप विक्टिम का केस लड़ रहे हैं, जिसके साथ ऊबर की टैक्सी में रेप हुआ था।

पढ़ें - उबर टैक्सी चालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

पढ़ें - उबर के महाप्रबंधक को नीतेश राणे के सहयोगी ने जड़ा थप्पड़