विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उबेर टैक्‍सी चालक के खिलाफ दुष्‍कर्म का मामला दर्ज

By Murari sharanEdited By:
Published: Tue, 13 Jan 2015 03:22 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jan 2015 03:34 PM (IST)

एनालिस्ट युवती से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी उबर कंपनी के कैब चालक शिवकुमार यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एनालिस्ट युवती से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी उबर कंपनी के कैब चालक शिवकुमार यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने हत्या और आपराधिक कृत्य का मामला दर्ज कर लिया है। दिल्ली व उत्तर प्रदेश में उसके खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ व गुंडा एक्ट की शिकायतें मिलने के बाद अब ट्विटर पर उसके खिलाफ एक शिकायत मिलने लगीं थीं
एनआरआइ महिला निधि शाह ने भी अमेरिका के न्यू जर्सी से ट्वीट कर शिकायत की है कि गत नवंबर में एक हफ्ते के लिए जब वह दिल्ली गई थी तब उबर कैब की सेवा लेने पर शिवकुमार यादव ही कैब लेकर आया था। मीडिया के जरिए यह मामला प्रकाश में आने पर उत्तरी जिला के डीसीपी मधुर वर्मा ने ट्वीट कर निधि शाह से कहा है कि वह दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

पढ़ें: खुद को बताया कामदेव का अवतार, कहा- 'जबरदस्ती नहीं, मर्जी से बनाए संबंध'