विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उबर के महाप्रबंधक को नीतेश राणे के सहयोगी ने जड़ा थप्पड़

By Sachin kEdited By:
Published: Wed, 10 Dec 2014 03:36 PM (IST)Updated: Wed, 10 Dec 2014 04:56 PM (IST)

दिल्ली में दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद ऑनलाइन टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी उबर के खिलाफ देशभर में आक्रोश ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। दिल्ली में दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद ऑनलाइन टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी उबर के खिलाफ देशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मुंबई में कांग्रेस विधायक नीतेश राणे के सहयोगी ने उबर के महाप्रबंधक को थप्पड़ जड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को उबर के महाप्रबंधक (मुंबई) शैलेष सवलानी उपनगरीय इलाके बांद्रा स्थित परिवहन आयुक्त के कार्यालय से लौट रहे थे। उसी वक्त कांग्रेस नेता नीतेश राणे के नेतृत्व वाले स्वाभिमान संगठन के ऑटो-टैक्सी विभाग के यूनियन नेता केके तिवारी ने कथित तौर पर शैलेष को थप्पड़ जड़ दिया।

इस मामले को लेकर पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। केंद्र की सलाह पर महाराष्ट्र सरकार ने ऑनलाइन टैक्सी सेवा प्रदाता कैब पर रोक लगाने का फैसला किया है।

पढ़ेंः नियमों की अवहेलना कर रही थी उबर

जानिए, कैब रेप कांड के आरोपी को कैसे किया गया गिरफ्तार