Move to Jagran APP

दुष्कर्म का आरोपी कैब ड्राइवर गिरफ्तार

गुडग़ांव की बहुराष्ट्रीय कंपनी की कर्मचारी से कैब (टैक्सी कार) में दुष्कर्म करके भागे ड्राइवर शिवकुमार यादव को रविवार शाम यहां दबोच लिया गया। दिल्ली पुलिस उसे साथ ले गई। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पता चला है कि वह मूलत: मैनपुरी जिले का

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 07 Dec 2014 02:32 AM (IST)Updated: Mon, 08 Dec 2014 05:59 AM (IST)
दुष्कर्म का आरोपी कैब ड्राइवर गिरफ्तार

मथुरा, जागरण संवाददाता। गुडग़ांव की बहुराष्ट्रीय कंपनी की कर्मचारी से कैब (टैक्सी कार) में दुष्कर्म करके भागे ड्राइवर शिवकुमार यादव को रविवार शाम यहां दबोच लिया गया। दिल्ली पुलिस उसे साथ ले गई। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पता चला है कि वह मूलत: मैनपुरी जिले का रहने वाला है।

loksabha election banner

दिल्ली के सराय रोहिल्ला की इंद्रलोक कॉलोनी में मां के साथ रह रही 25 वर्षीय युवती शनिवार को ऑफिस से निकलने के बाद दोस्तों के साथ वसंत विहार में एक पार्टी में गई थी। वहां से नामचीन उबर कैब कंपनी की कैब से घर लौटते समय ड्राइवर शिवकुमार यादव ने उससे दुष्कर्म किया और भाग निकला। इसके बाद शिवकुमार की लोकेशन यमुना एक्सप्रेस वे पर मिली। दिल्ली पुलिस कैब का पीछा करते हुए शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मथुरा के थाना हाईवे आई। मूलत: जनपद मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रामनगर का रहने वाला शिवकुमार यादव मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की चंद्रपुरी कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ कैब की तलाश की। कैब सूर्य नगर (चंद्रपुरी) में ही एक मकान के सामने खड़ी मिली। दिल्ली पुलिस ने इसके बाद आरोपी के परिजनों को हिरासत में ले लिया। उनकी निशानदेही पर दिल्ली और मथुरा दबिश दी गई। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे शिवकुमार यादव के हाईवे के किनारे बसी कॉलोनियों में छिपे होने की जानकारी मिली। वहां एक मकान पर छापा मारा, लेकिन वह भाग निकला। पुलिस ने उसे हाईवे स्थित मीरा मगन मैरिज होम के पास भागते हुए पकड़ लिया। कैब की पिछली सीट पर चालक की सफेद वर्दी और बादामी रंग की चुनरी मिली। पानी की खाली बोतल व स्प्रे के दो डिब्बे भी मिले।

व्हाट्स एप से मिले आरोपी के सुराग

दुष्कर्म के आरोपी कैब चालक तक पहुंचने में पुलिस की मदद एक लाख के इनाम ने नहीं, सोशल मीडिया ने की। अभी तक पुलिस ने साफ-साफ यह नहीं बताया है कि आरोपी उसकी पकड़ में कैसे आया। मगर सूत्रों के मुताबिक व्हाट्स एप पर आरोपी से जुड़ी जानकारियां कुछ इस तरह वायरल हुईं कि पुलिस की तलाश को दिशा मिल गई। पुलिस के मुताबिक एक खोखे वाले के फोन पर उसे जानकारी मिली कि आरोपी शिवकुमार मथुरा के हाईवे क्षेत्र में मीरा मगन पैराडाइज मैरिज होम के पास से गुजर रहा है। आखिर पुलिस ने उसे दबोच लिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सूचना देने वाले खोखे वाले को भी किसी का फोन आया था।

पढ़ें: दिल्ली गैंगरेप की पीडि़ता के इलाज में लगी नर्स से दुष्कर्म

पढ़ेंः 50 हजार लो, दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात करा दो

पढ़ेंः नेपाल में भारतीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.