विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल में भारतीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म

By manoj yadavEdited By:
Published: Thu, 04 Dec 2014 06:37 PM (IST)Updated: Thu, 04 Dec 2014 06:40 PM (IST)

नेपाल में एक भारतीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 20 वर्षीय यह युवती गढि़माई उत्सव में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

काठमांडू। नेपाल में एक भारतीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 20 वर्षीय यह युवती गढि़माई उत्सव में भाग लेने नेपाल के बारा आई थी। घटना के सिलसिले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बारा जिले के पुलिस अधीक्षक रबींद्र रेगमी ने बताया कि पीडि़ता बिहार के मोतिहारी की रहने वाली है। आरोपी उसे वीरान इलाके में स्थित एक मंदिर पर ले गए और मंगलवार दोपहर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की के चिल्लाने पर वहां से गुजर रहे पुलिस के गश्ती दल ने उसे बचाया। पुलिस ने मौके से ही सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। युवती को महिला संरक्षण केंद्र में रखा गया है और उसके लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

बलि के लिए प्रसिद्ध

पांच साल में एक बार होने वाले गढि़माई उत्सव में भैसों की बलि देने का रिवाज है। इस बार भी एक माह तक चलने वाले इस उत्सव के समापन पर गत शुक्रवार और शनिवार को यहां 6 हजार से ज्यादा भैसों और हजारों अन्य जानवरों व पक्षियों की बलि दी गई थी। दुनिया में सबसे ज्यादा पशुबलि के लिए मशहूर इस उत्सव में भारत और नेपाल के करीब 25 लाख श्रद्धालु आते हैं।