विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'50 हजार लो, दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात करा दो'

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Fri, 05 Dec 2014 05:16 AM (IST)Updated: Fri, 05 Dec 2014 08:30 AM (IST)

बिहार के किशनगंज जिले में मां के साथ रह रही नाबालिग छात्रा से पड़ोस के युवक ने घर में घुसकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

किशनगंज, जागरण संवाददाता। बिहार के किशनगंज जिले में मां के साथ रह रही नाबालिग छात्रा से पड़ोस के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर जब मामले का खुलासा हुआ तो आरोपी के परिजन और इलाके के प्रभावशाली लोगों ने छात्रा और उसकी मां पर पैसे लेकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव डाला। पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये लेकर उसका गर्भपात कराने को भी कहा। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी परिवार के साथ फरार हैं।

जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत एक गांव की 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का मामला महिला थाने में मंगलवार को दर्ज कराया गया। उसके साथ पड़ोसी युवक मुहम्मद रियाज ने घर में घुस कर दुष्कर्म किया था। वारदात में सहयोग करने वाले उसके तीन भाई गुल मुहम्मद, मुन्ना, महिनाज आलम को भी अभियुक्त बनाया गया है। पीडि़ता के पिता पंजाब में नौकरी करते हैं। सात माह पहले दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पीडि़ता को धमकी दी थी, जिससे उसने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। बाद में गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। उसके परिवार में छह सदस्य हैं, जो गरीबी में जीवन-यापन करते हैं।

बंधक बनाकर केरल की युवती से रेप

शादी का झांसा देकर लूटता रहा अस्मत