विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली: बंधक बनाकर केरल की युवती से रेप

By Abhishake PandeyEdited By:
Published: Wed, 03 Dec 2014 01:12 PM (IST)Updated: Wed, 03 Dec 2014 01:45 PM (IST)

राजधानी के बसंत कुंज इलाके में केरल की रहने वाली एक युवती से रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली । राजधानी के बसंत कुंज इलाके में केरल की रहने वाली एक युवती से रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती ने अपने साथी पर दो साल से बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी भोपाल का रहने वाला है।

पुलिस अधिकारियों के बताया कि युवती की पहचान आरोपी से भोपाल में हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और वे दिल्ली आ गए। यहां उसने युवती का अश्लील एमएमएस बनाया और दो साल से बंधक बनाकर रेप करता रहा। उन्होंने बताया कि कल आरोपी जब अपने घर भोपाल गया था तो युवती किसी तरह भागकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस भोपाल रवाना हो गई है।

पढ़े -शादी का झांसा देकर लूटता रहा अस्मत