रेलवे ने की सभी को घर पहुंचाने की तैयारी
दशहरा और दीवाली पर बाहर रह रहे लोगों को घर पहुंचाने के लिए रेल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने भी यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 20 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इसके अलावा
लखनऊ। दशहरा और दीवाली पर बाहर रह रहे लोगों को घर पहुंचाने के लिए रेल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने भी यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 20 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इसके अलावा 8 जोड़ी प्रीमियम और 3 जोड़ी जनसाधारण एक्सप्रेस गाडियां भी चलाई जाएंगी।
प्रीमियम स्पेशल
- 02527/02528 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल्स वाया लखनऊ। गोरखपुर से 1 अक्टूबर से 12 नवंबर तक हर सोमवार व बुधवार को रात 8.55 बजे से। आनंद विहार से 2 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार को दिन में 2.15 बजे से।
- 02529/02530 गोरखपुर-उधमपुर-गोरखपुर वाया लखनऊ-लुधियाना। गोरखपुर से 3 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 11.55 बजे से। उधमपुर से 4 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को 11.45 बजे से।
- 02018/02017 गोरखपुर-एलटीटी-गोरखपुर वाया लखनऊ-भोपाल। गोरखपुर से 7 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 8.25 बजे से। एलटीटी से 5 अक्टूबर से 9 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रात 11.40 बजे से।
- 09014/09013 बांद्रा-लखनऊ-बांद्रा वाया कानपुर सेंट्रल। बांद्रा से 4 से 25 अक्टूबर तक प्रत्येक शनिवार को दिन में 12.55 बजे से तथा लखनऊ से 6 से 27 अक्टूबर तक प्रत्येक सोमवार को रात 12.10 बजे से चलाई जाएगी।
- 04410/04409 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली और 04412/04411 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली बरौनी प्रीमियम स्पेशल गोरखपुर-लखनऊ होते हुए चलाई जाएगी।
जनसाधारण एक्सप्रेस
- 03068/03067 नौतनवां-हावड़ा-नौतनवां वाया गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर-बरौनी। नौतनवां से 29 सितंबर व 6, 13 अक्टूबर को रात 11.45 बजे से। हावड़ा से 28 सितंबर व 5, 12 अक्टूबर को रात 10.55 बजे से चलाई जाएगी।
- 09413/09414 सहरसा- अंबाला- सहरसा वाया गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर। सहरसा से 30 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को दिन में 3 बजे से। अंबाला कैंट से 29 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को दिन में 10.15 बजे से चलेगी।
पूजा स्पेशल
- 05609/05610 गुवाहाटी-गोरखपुर-गुवाहाटी एक्सप्रेस वाया बरौनी-छपरा। गुवाहाटी से 3 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 9 बजे से। गोरखपुर से 27 सितंबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रात 11.30 बजे से।
- 02533/02534 गोरखपुर-बांद्रा-गोरखपुर वाया लखनऊ-कानपुर-मथुरा। गोरखपुर से 5 अक्टूबर से 9 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह 7 बजे से। बांद्रा से 7 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 4.45 बजे से।
- 04975/04976 मुजफ्फरपुर- कटरा- मुजफ्फरपुर स्पेशल वाया गोरखपुर-सीतापुर कैंट। मुजफ्फरपुर से 30 सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 7.25 बजे से। कटरा से 28 सितंबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को शाम 4.20 बजे से चलेगी।
- 05717/05718 कटिहार-फिरोजपुर-कटिहार वाया गोरखपुर-मुरादाबाद। कटिहार से 2 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 9.15 बजे से। फिरोजपुर कैंट से 3 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 10.35 बजे से चलेगी।
- 01451/01452 पुणे-लखनऊ-पुणे वाया कानपुर, भोपाल। पुणे से 30 सितंबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को रात 11 बजे से। लखनऊ से 2 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 6.30 बजे से।
- 09413/09414 अहमदाबाद- लखनऊ-अहमदाबाद वाया मथुरा-कानपुर। अहमदाबाद से 6 से 27 अक्टूबर तक प्रत्येक सोमवार को दिन में 11.35 बजे से। लखनऊ से 7 से 28 अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार को रात 10.40 बजे से।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।