यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजपा की इस गलती से... ‘सोनिया को इंदिरा बनने में नहीं लगेगी देर’
शिवसेना ने भाजपा को अपने सत्ता बचाने की नसीहत देते हुए कहा कि अपनी पुरानी गलती को दोहराने से बचे नहीं तो वापस कांग्रेस के हाथ चली जाएगी सत्ता।

मुंबई। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के जरिए भाजपा को अपनी सत्ता बचाने की नसीहत देते हुए पुरानी गलतियां न दोहराने की सलाह दी है। अगस्ता घोटाले को लेकर इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से काफी हमले किए जा रहे हैं। यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रैली के दौरान सोनिया गांधी पर अगस्टा मामले की आड़ में हमला बोला। इन बातों को ध्यान में रखते हुए शिवसेना ने भाजपा को चेताया है और पुरानी गलती न दोहराने की सलाह दी।
शिवसेना का BJP पर हमला, कहा- गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सरकार
शिवसेना के अनुसार, अगर सोनिया गांधी के प्रति भाजपा का यही रवैया रहा तो सोनिया गांधी को नुकसान की जगह फायदा हो जाएगा और उन्हें वापस सत्ता मिल जाएगा जिस तरह कभी इंदिरा गांधी के साथ हुआ था। यानि सोनिया गांधी अपनी सास इंदिरा गांधी की तरह हो जाएंगी।
जी न्यूज के अनुसार, शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखे संपादकीय में कहा, ‘हमें जनता पार्टी की सरकार के दौरान इंदिरा गांधी की याद आती है। यह जनता पार्टी ही थी, जिसने अंतत: उन्हें वापस सत्ता में आने में मदद की थी। सरकार चलाने का जनादेश मिलने के बावजूद इसके नेता इंदिराजी के पीछे पड़े थे मानो उनका एकमात्र मकसद उन्हें परेशान करना था।‘

शिवसेना के अनुसार, 70 के दशक में जनादेश मिलने के बावजूद जनता पार्टी सरकार ने इंदिरा गांधी को परेशान करने में अपनी पूरी ताकत लगा दी और उन्हें इस बात काफायदा मिला और सत्ता वापस कांग्रेस के हाथ चली गयी। के खिलाफ लगा दी थी, इसी का फायदा इंदिरा गांधी को मिला और कांग्रेस वापस सत्ता में आई। शिवसेना ने कहा यदि सोनिया गांधी और उनकी पार्टी वास्तव में एक घोटाले में लिप्त रहे हों तो उनके खिलाफ नरमी दिखाने की कोई जरूरत नहीं।
शिवसेना ने कहा, आदर्श सोसायटी की इमारत गिराना हल नहीं
लेकिन इस पार्टी को उबरने में मदद क्यों की जाय। हमें बिहार चुनावों से सीख लेनी चाहिए। प्रचार अभियान में भाजपा द्वारा दिग्गज लोगों को लगाए जाने के बावजूद नीतीश कुमार और लालू यादव चुनाव जीते और कांग्रेस का प्रदर्शन भी अपेक्षाकृत अच्छा रहा।
