विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवसेना का BJP पर हमला, कहा- गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सरकार

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 04 May 2016 11:34 AM (IST)Updated: Wed, 04 May 2016 11:47 AM (IST)

शिवसेना ने एक बार भाजपा पर निशाना साधा है। सामना में लिखे एक संपादकीय में शिवसेना ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। ‘सामना’ में छपे संपादकीय में शिवसेना ने हुर्रियत और कश्मीर मुद्दे पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है।

शिवसेना ने कहा कि हुर्रियत और कश्मीर मामले पर केंद्र सरकार ने जैसी पलटी मारी है वैसी अगर कांग्रेस मारती तो उसे पाकिस्तान का एजेंट ठहरा देते। संसद का काम अनिश्चितकाल के लिए रुकवा देते। लेकिन केंद्र सरकार पाकनिष्ठ और हिन्दुस्तान द्रोही साबित हो चुके हुर्रियत को अपनी गोद में बैठाकर उनको दुलार रहे हैं। गिरगिट कितनी बार और कैसे रंग बदलता है यह अब नेताओं से सीखना चाहिए।

पढ़े : मोदी राज में देश में अस्थिरता का माहौल : उद्धव ठाकरे

लेख में कहा गया है कि मोदी कल तक कहते थे कि कश्मीर छोडक़र अन्य मामलों पर पाकिस्तान से चर्चा करेंगे, अब उनकी भूमिका बदल गई है जैसा बेवकूफाना काम कांग्रेस ने भी नहीं किया वो वर्तमान सरकार ने किया है।

शिवसेना ने सामना में ये भी कहा कि हुर्रियत अब कश्मीर मामले पर पाकिस्तान से चर्चा करेगा ऐसी सुविधा उन्हें दे दी है। सच कहें तो ऐसी भूमिका पर देश को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

शिवसेना ने ये भी कहा कि पाकिस्तान से हमदर्दी रखने वाली और आतंकियों को बल देने वाली पीडीपी से सत्ता के लिए बीजेपी ने घर बसाया लेकिन अब कश्मीर मसले पर उनकी मारी पलटी जनता के सामने आ चुकी है।

पढ़े : कन्हैया राष्ट्र विरोधी नहीं, उसके खिलाफ देशद्रोह का केस गलत : उद्धव