विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी राज में देश में अस्थिरता का माहौल : उद्धव ठाकरे

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Fri, 08 Apr 2016 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 08 Apr 2016 06:05 AM (IST)

केंद्र व राज्य की सत्ता में भागीदार शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। केंद्र व राज्य की सत्ता में भागीदार शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मोदी राज में देश के भीतर अस्थिर का माहौल दिखाई दे रहा है। सैनिक, किसान और मजदूर सभी खुद को मुश्किलों से घिरा महसूस कर रहे है। अब उनको वोट देने वाली जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

बांद्रा के रंगशारदा सभागार में शिवसेना की मजदूर यूनियन भारतीय कामगार सेना के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उद्धव ने पठान कोट आतंकी हमले की जांच के लिए पाकिस्तानी जांच टीम बुलाने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि पठानकोट हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जिस पाकिस्तानी जांच टीम को यहां बुलाया उसी टीम ने पाकिस्तान लौटने के बाद हमले को भारत का नाटक करार दे दिया।

उद्धव ने प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरों पर भी निशाना साधा। और कहा कि प्रधानमंत्री को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से सीखना चाहिए।

कैमरन ने ब्रिटेन में तीन कंपनिया बंद होने से 40 हजार मजदूरों के बेरोजगार होने को इतनी गंभीरता से लिया कि अपने बीबी बच्चों के साथ छुट्टी पर गए कैमरन वापस स्वदेश आ गए। लेकिन इस देश की मोदी सरकार को मजदूरों से कोई लेना-देना नहीं है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मोदी को महंगाई कम करनेके लिए जनादेश मिला था। लेकिन सरकार ने आम बजट में टैक्स लगाकर लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

उद्धव ने भारत माता जय के नारे को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को घेरा।

मुख्यमंत्री के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि कह रहे हैं कि भारत मा की जय नहीं बोलने वालों को यहां रहने का अधिकार नहीं तो किस बात का इंतजार कर रहे हो। ऐसे लोगों का गला पकड़ कर बांग्लादेश-पाकिस्तान में क्यों नहीं फेंक देते।