विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवसेना ने कहा, आदर्श सोसायटी की इमारत गिराना हल नहीं

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Mon, 02 May 2016 06:29 PM (IST)Updated: Mon, 02 May 2016 08:45 PM (IST)

आदर्श सोसायटी मामले में शिवसेना ने कहा है कि इमारत को गिराया जाना समस्या का समाधान नहीं है।

News Article Hero Image

मुंबई, प्रेट्र। शिवसेना ने आदर्श हाउसिंग सोसायटी की इमारत को गिराने का विरोध किया है। उसने कहा कि इसे गिराने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदर्श सोसाइटी की इमारत गिराने का दिया आदेश

पार्टी मुखपत्र सामना के संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि आदर्श इमारत को गिराना समाधान नहीं है। इसे गिरा कर धन, सीमेंट, स्टील और श्रम को बर्बाद करने की क्या जरूरत है। इसके बदले इसमें सरकारी कार्यालय खोल दिए जाने चाहिए। मुंबई में सरकारी कार्यालयों के लिए जगह की कमी है। शिवसेना ने कहा जिन लोगों ने इस मामले में गलती की, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - मुंबई: दो मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, अब तक 6 लोगों की मौत

शिवसेना ने कहा कि इमारत को गिरा देना तो आसान है, लेकिन देखना है कि निचली अदालत का फैसला ऊपरी अदालत में कायम रह पाता है या नहीं। उल्लेखनीय है कि बांबे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को दक्षिण मुंबई स्थित आदर्श कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी की 31 मंजिला इमारत को गिराने का आदेश दिया था।