Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'BJP शासित राज्यों में बिगड़ती कानून - व्यवस्था पर चुप क्यों हैं PM'

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Mon, 22 May 2017 01:24 PM (IST)

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा शासित राज्यों में बिगड़ती कानून और व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है।

    'BJP शासित राज्यों में बिगड़ती कानून - व्यवस्था पर चुप क्यों हैं PM'

    नई दिल्ली, एएनआई। झारखंड में 6 लोगों की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में कानून और व्यवस्था को लेकर हमला बोला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने इस मामले को लेकर ट्विटर पर अपनी निराशा व्यक्त की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अब झारखंड में अराजकता फैल गई है और कानून नाम की चीज नहीं रही। क्या इसका जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे पाएंगे? 

    आपको बता दें कि झारखंड के सिंघभूमि जिले में 6 लोगों की किडनैपिंग के शक पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और पुलिस इन लोगों को बचाने के लिए कुछ नहीं कर पाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बाद में एक्शन लिया और लगभग 19 लोगों की गिरफ्तारी की। 

    यह भी पढ़ें: केरल में आवारा कुत्ते के हमले से 50 वर्षीय मछुआरे की मौत

    यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और राहुल गांधी सहित कई नेता आतंकियों की हिटलिस्ट में