दुष्कर्म मामलों में मुंबई-न्यूयॉर्क से अधिक असुरक्षित है दिल्ली : NCRB
महिलाओं की सुरक्षा के मामले में मुंबई-न्यूयार्क से दिल्ली अधिक असुरक्षित है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में वर्ष 2015 में 1893 महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हुईं हैं।
विनीत त्रिपाठी, नई दिल्ली । आए दिन होने वाले अपराधों से देश की राजधानी की सेहत पर कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है। बात चाहे महिला अपराध की हो या फिर हत्या, लूट और डकैती जैसे संगीन अपराधों की, ये घटने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। इसकी तस्दीक नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े भी कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्य है। अपराध के मामले में यह मुंबई और अमेरिका के न्यूयार्क से भी आगे है।
अपराध का ग्राफ बढ़ा
वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों में अपराध समेत कई विषयों पर डाटाबेस तैयार करने वाली नंबियो वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विश्व में सबसे अधिक आपराधिक घटनाओं वाले शहरों में गुरुग्राम 27वें, नोएडा 44वें और दिल्ली 58वें स्थान पर है। बीते तीन साल में राजधानी में अपराध का ग्राफ 74.07 फीसद बढ़ गया, जबकि इस दौरान मुंबई में 62.13, न्यूयार्क में 52.80 और चीन के बीजिंग में यह 62.32 फीसद रहा। वहीं, राजधानी में क्राइम इंडेक्स 60.48 फीसद है, जबकि मुंबई में यह 48.08 और न्यूयार्क में 47.66 फीसद है।
एनसीआरबी नए साफ्टवेयर के जरिए रखेगा जब्त जाली मुद्रा का रिकार्ड
राज्यों में पुलिसकर्मियों की कमी
महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों की 7.3 फीसद और प्रति लाख पुलिसकर्मियों की संख्या 80 है
दिल्ली 7.9 381
उत्तर प्रदेश 54.2 80
हरियाणा 33.3 155
बिहार 34.1 68
पंजाब 7.7 260
नोट- पुलिसकर्मियों की कमी फीसद में है और एक लाख की जनसंख्या पर पुलिसकर्मियों की स्थिति। पूरे देश में प्रति लाख लोगों पर 140 पुलिसकर्मी हैं, जबकि 24.6 फीसद की कमी है। सभी आंकड़े ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट की 2014 की रिपोर्ट के हैं।
बिहारः क्राइम के आंकड़े पर JDU को आपत्ति, कहा- जहां BJP वहां ज्यादा अपराध
राज्यों में पुलिसकर्मियों की तैनाती
दिल्ली में 86653 स्वीकृत पद हैं जबकि 8459 रिक्त पद
यूपी में स्वीकृत पद हैं 368230 जबकि 101100 रिक्त पद
महाराष्ट्र में स्वीकृत पद हैं 209441 जबकि 13790 रिक्त पद
हरियाणा में स्वीकृत पद हैं 61681 जबकि 22440 रिक्त पद
चंडीगढ़ में स्वीकृत पद हैं 66630 जबकि 20916 रिक्त पद
नोट- देशभर में पुलिसकर्मियों के 22 लाख स्वीकृत पद हैं, जिसमें से 5.5 लाख पद रिक्त हैं।
विभिन्न राज्यों में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या
चंडीगढ़ में 14.16 फीसद महिला पुलिसकर्मी हैं।
तमिलनाडु 12.42 फीसद महिला पुलिसकर्मी हैं।
अंडमान 11.27 फीसद महिला पुलिसकर्मी हैं।
महाराष्ट्र 10.48 फीसद महिला पुलिसकर्मी हैं।
दिल्ली 7.15 फीसद महिला पुलिसकर्मी हैं।
विभिन्न देशों में प्रति एक लाख पुलिसकर्मियों की संख्या
बाल उत्पीड़न मामले में उत्तराखंड का देश में 18वां स्थान
अलग-अलग देशों में प्रति लाख पुलिसकर्मी
अमेरिका में प्रति लाख 196 पुलिसकर्मी हैं।
स्पेन में प्रति लाख 525 पुलिसकर्मी हैं।
रूस में प्रति लाख 522 पुलिसकर्मी हैं।
इटली में प्रति लाख 453 पुलिसकर्मी हैं।
इंग्लैंड में प्रति लाख 401 पुलिसकर्मी हैं।
फ्रांस में प्रति लाख 172 पुलिसकर्मी हैं।
भारत में प्रति लाख 140 पुलिसकर्मी हैं।
आपराधिक घटनाओं में गुरुग्राम 27वें और दिल्ली 58वें नंबर पर हैं
अपराध के मामले में विश्व में काराकास और फोर्टलेजा पहले और दूसरे नंबर पर हैं।
1 काराकास (वेनुजुएला) 85.90 15.28
2 फोर्टलेजा (ब्राजील) 84.72 15.28
3 पीटरमारिट्जबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) 84.69 15.31
27 गुरुग्राम (हरियाणा) 67.96 32.04
31 कराची (पाकिस्तान) 67.37 32.63
44 नोएडा 64.24 35.76
58 दिल्ली 59.91 40.09
91 कोलकाता 52.07 47.93
112 मुंबई 49.5 50.95
114 बेंगलुरु 48.90 51.10
विश्व में विभिन्न देशों के अपराध एवं सुरक्षा का ग्राफ
नंबर देश क्राइम इंडेक्स सेफ्टी इंडेक्स
1 वेनेजुएला 84.92 15.08
2 पापुआ न्यू गिनी 81.93 18.07
3 होन्डूरस 79.45 20.55
46 अमेरिका 46.68 51.32
50 रूस 47.36 52.64
62 भारत 44.81 55.19
65 इंग्लैंड 42.37 57.63
NCRB के आंकड़ों ने की पुष्टि,दिल्ली की छवि ‘रेप कैपिटल’ की, प्रतिक्रिया
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।