विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नारायण साई की शिष्या ने किया आत्मसमर्पण

By Edited By:
Published: Wed, 22 Jan 2014 11:52 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2014 01:54 PM (IST)

विवादास्पद कथावाचक आसाराम के बेटे नारायण साई की करीबी शिष्या जमना ने आखिरकार मंगलवार को सूरत पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सूरत। विवादास्पद कथावाचक आसाराम के बेटे नारायण साई की करीबी शिष्या जमना ने आखिरकार मंगलवार को सूरत पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सूरत की एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली पुलिस ने करीब दो महीने पहले नारायण को हरियाणा से गिरफ्तार किया था। जमना से भी इसी मामले में पूछताछ होनी है, लेकिन वह फरार चल रही थी।

बताया जा रहा है कि जमना को नारायण साई से एक बेटा भी है। डीसीपी (क्राइम) शोभा भुटाडा ने बताया कि जमना ने मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जमना ने पुलिस को बताया कि वह मध्य प्रदेश के एक आश्रम में थी। सूरत की दो सगी बहनों ने नारायण और उनके पिता आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पढ़े: सूरत रेप केस में आसाराम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

'अधिकार क्षेत्र नहीं, केस का मजमून बताए पुलिस'

नारायण साई को न्यायिक हिरासत में भेजा

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर