विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूरत रेप केस में आसाराम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

By Edited By:
Published: Thu, 09 Jan 2014 02:27 PM (IST)

विवादित संत आसाराम के खिलाफ सूरत की दो बहनों से दुष्कर्म के आरोप में बृहस्पतिवार को गांधीनगर कोर्ट में चार्जशीट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गांधीनगर। विवादित संत आसाराम के खिलाफ सूरत की दो बहनों से दुष्कर्म के आरोप में बृहस्पतिवार को गांधीनगर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया गया। आसाराम एक अन्य रेप के मामले में जोधपुर जेल में बंद हैं।

पढ़ें : आसाराम प्रकरण: बहादुर बेटी से मिल बढ़ गया हौसला!

गौरतलब है कि सूरत की दो बहनों ने आसाराम और उनके पुत्र नारायण साई पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। बड़ी बहन ने जहां आसाराम पर, वहीं छोटी बहन ने नारायण पर यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे।

इससे पहले आसाराम की ओर से जयपुर हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी। दो दिन पहले ही जोधपुर की केंद्रीय जेल में बंद रेप के आरोपी आसाराम की बेल पर सुनवाई टल गई। अब सुनवाई 13 जनवरी को होगी। आसाराम के वकील राम जेठमलानी ने जमानत याचिका पर बहस कराने की बड़ी कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने एक नहीं सुनी और सुनवाई को टाल दिया।

पढ़ें : आसाराम ने मांगी पीड़िता के बयान की सीडी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर