विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आसाराम ने मांगी पीड़िता के बयान की सीडी

By Edited By:
Published: Fri, 03 Jan 2014 12:24 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2014 12:25 AM (IST)

News Article Hero Image

शाहजहांपुर : नए साल में भी आसाराम की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इस सप्ताह लगातार उन्हें जोधपुर में कोर्ट का सामना करना होगा। गुरुवार को पेशी के दौरान आसाराम ने पीड़िता के बयान, सीसीटीवी फुटेज समेत केस संबंधी सभी कैसेट की डिमांड की है। न्यायालय ने भी जोधपुर पुलिस को चार जनवरी तक सीडी उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं।

गुरुवार को जोधपुर कोर्ट में आसाराम की नए साल की पहली पेशी थी। पीड़िता के अधिवक्ता के अनुसार सामान्य कैदियों के साथ लाए गए आसाराम ने कोर्ट ने पेशी के दौरान पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए बयान, जोधपुर स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज, शिवा के मोबाइल से मिली फिल्म समेत संबंधित सीडी की डिमांड की है। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने जोधपुर पुलिस को चार जनवरी तक सीडी उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए है।

-----------

मुआवजा और केस निस्तारण की अवधि पर फैसला आज

शाहजहांपुर : हाईकोर्ट से पीड़िता को तीन लाख की आर्थिक सहायता और दो माह में केस निस्तारण के फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। इसी दिन न्यायालय फैसला भी सुना सकता है।

ध्यान रहे कि जोधपुर हाई कोर्ट ने छिंडबाड़ा आश्रम की नाबालिग छात्रा को पीड़ित मानते हुए सहायता बतौर राजस्थान सरकार को तीन लाख की सहायता दिए जाने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने दो माह में केस निस्तारण का भी फैसला सुनाया था। आसाराम ने फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की। इस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

--------

सरकारी गवाहों के मनोबल पर हमला

शाहजहांपुर : पीड़िता के हमदर्द और सरकारी गवाहों का मनोबल तोड़ने के लिए आसाराम के लोगों ने हमला शुरू कर दिया है। पानीपत निवासी सरकारी गवाह महेंद्र चावला को भी निशाना बनाया गया है। उनके खिलाफ एक महिला ने लखनऊ में यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया हैं। इस मामले की पंाच जनवरी को चावला की पेशी है। पीड़िता के पिता का कहना है कि आसाराम ने जमानत का आधार तैयार तय करने के लिए गवाहों का मनोबल तोड़ने का कुचक्र चला है। उन्होंने बताया कि तीन गवाहों के खिलाफ आसाराम के इशारे पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। महेंद्र चावला के अलावा सरकारी गवाह अमृत प्रजापति, सतीश बाधवानी के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।