यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जिन्होंने मेरी जिंदगी तबाह की, उन्हें मिलनी चाहिए उम्रकैद
उसके मुताबिक आरोपियों ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी है। इस घटना के बाद वह शारीरिक और मानसिक तौर पर ...और पढ़ें

मुंबई। भारत में हर समय दौड़ते-भागते रहने वाले शहर मुंबई में गुरुवार शाम को फोटो जर्नलिस्ट के साथ हुई गैंगरेप की घटना में कुछ और बातें सामने आई हैं। पीड़िता ने सभी पांच आरोपियों के लिए उम्रकैद की सजा की मांग की है। उसके मुताबिक आरोपियों ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी है। इस घटना के बाद वह शारीरिक और मानसिक तौर पर पूरी तरह से टूट चुकी है। ऐसे में यदि उन्हें उम्रकैद से कम की सजा हुई तो उसको शांति नहीं मिलेगी।
पढ़ें: गैंगरेप की घटना के बाद विपक्ष ने मांगा राज्य के गृहमंत्री का इस्तीफा
पीड़िता ने पहली बार अपनी मां से हुई बातचीत के दौरान यह बातें कही हैं। युवती के परिवारवालों के मुताबिक उसने अस्पताल पहुंचने के बाद अपनी मां को फोन किया था, लेकिन पूरी घटना की जानकारी नहीं दी थी। वह नहीं चाहती थी कि उसकी मां इसको जानकर परेशान हो जाए। घटना के बाद खुद वह भी इसके बाद हो रही पुलिस कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है। हालांकि वह इस घटना के बाद काफी सहम गई है।
पढ़ें : संसद में सुनाई दी मुंबई गैंगरेप की गूंज पीड़िता की मां ने राज्य सरकार और मीडिया से मिले समर्थन पर सभी का शुक्रिया अदा किया है। उनका कहना है कि इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि कोई दूसरा फिर इस तरह की वारदात को अंजाम न द सके। दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य तीन आरोपियों की तलाश अभी जारी है। शुक्रवार देर शाम राज्य के मुख्यमंत्री ने पीड़िता से मुलाकात की और उन्हें बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर