विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीड़िता को स्टेशन तक छोड़ने आए थे दुष्कर्म आरोपी

By Edited By:
Published: Sat, 24 Aug 2013 01:06 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2013 01:08 AM (IST)

मुंबई, मिड डे। दरिंदगी का शिकार होने के बावजूद महिला फोटो पत्रकार ने हिम्मत नहीं हारी। जसलोक अस्पताल के कार्यकारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई, मिड डे। दरिंदगी का शिकार होने के बावजूद महिला फोटो पत्रकार ने हिम्मत नहीं हारी। जसलोक अस्पताल के कार्यकारी सीईओ डॉ. तरंग ज्ञानचंदानी ने बताया कि पीड़िता अपने मित्र के साथ रात आठ बजे उपचार के लिए आई थी। वह न केवल होश में थी, बल्कि घटना का विवरण बताने में भी समर्थ थी। डॉक्टरों ने उसके साथ हुए हादसे के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पीड़िता के मुताबिक पांचों आरोपी उसे और उसके मित्र के साथ लोकल ट्रेन स्टेशन तक आए थे, ताकि वे पुलिस के पास न जा सकें।

पीड़िता ने पुलिस को दो आरोपियों के नाम भी बताए। चूंकि उसने हादसे के बाद सीधे अस्पताल आने का फैसला किया इसलिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को जरूरी सुबूत जुटाने में आसानी होगी। डॉ. ज्ञानचंदानी ने बताया कि पीड़िता को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। पीड़िता और उसका मित्र एक प्रतिष्ठित पत्रिका में बतौर प्रशिक्षु काम करते हैं। पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने उसे कांच की टूटी बोतल से मार डालने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने दुष्कर्म के बाद अपने मोबाइल से उसके फोटो खींचने के साथ धमकाया कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो फोटो सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। आरोपियों का दुस्साहस इतना बढ़ा हुआ था कि उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि दोनों पीड़ित पुलिस स्टेशन न जाकर सीधे घर जाएं। इसके लिए आरोपी दोनों को अपने साथ लेकर नजदीकी लोकल ट्रेन स्टेशन पहुंचे और उन्हें ट्रेन में बैठने को कहा।

हादसे की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद दबाव में आई पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पांच में एक आरोपी चांद बाबू सत्तार शेख को 24 घंटे के भीतर धर दबोचा। वर्तमान में शक्ति मिल परिसर के खंडहर नशाखोरों का पसंदीदा अड्डा है। पुलिस के मुताबिक चांद बाबू को छोड़कर बाकी चारों आरोपी पुराने अपराधी हैं। चारों को नागपाड़ा और तारादेव पुलिस रेलवे की संपत्तिचुराने के आरोप में पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक चारों आरोपियों की मौजूदा मोबाइल टावर लोकेशन वाशी और गोबंडी इलाके की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।