विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई गैंगरेप: आरआर पाटिल पर चौतरफा हमला

By Edited By:
Published: Fri, 23 Aug 2013 09:25 PM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2013 09:28 PM (IST)

एक सप्ताह में दो बड़ी घटनाओं के बाद महाराष्ट्र की कांग्रेस-राकांपा सरकार पर हमला बोलते हुए विपक्ष ने गृहमंत्री आरआर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई [जासं]। एक सप्ताह में दो बड़ी घटनाओं के बाद महाराष्ट्र की कांग्रेस-राकांपा सरकार पर हमला बोलते हुए विपक्ष ने गृहमंत्री आरआर पाटिल के इस्तीफे की मांग की है। इनमें पहली घटना पुणे में दो दिन पहले हुई अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की हत्या थी, तो दूसरी घटना बृहस्पतिवार शाम को एक महिला पत्रकार के साथ गैंगरेप की है। घटना के बाद भाजपा, शिवसेना, मनसे और सपा ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर एक सुर में महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोल दिया।

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने पाटिल के इस्तीफे की मांग करते हुए महिलाओं से उन्हें चूड़ियों का डिब्बा भेजने का आह्वान भी किया। राज का मानना है कि पाटिल गृहमंत्रालय संभालने में सक्षम नहीं हैं। उनके रहते कानून व्यवस्था नहीं सुधर सकती। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गैंगरेप की घटना को मुंबई और मानवता के लिए शर्म बताते हुए कहा कि यह समय राजनीतिक छींटाकशी के बजाय पुलिस के पीछे एकजुट खड़े रहने का है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फणवीस के अनुसार मुंबई अब पहले की तरह सुरक्षित शहर नहीं रह गया है, बल्कि अब यह रेप सिटी बनता जा रहा है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी का भी मानना है कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर गंभीर नहीं है।

चौतरफा हमले पर गृहमंत्री आरआर पाटिल ने कहा कि इस समय हमारी प्राथमिकता राजनीतिक बयानबाजी का जवाब देने के बजाय पीड़िता को न्याय दिलाना है। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को अनुचित बताते हुए कहा कि राजनीतिक प्रतिक्रियाओं और आलोचनाओं के लिए यह सही समय नहीं है।

मुंबई में महिलाओं पर हालिया हमले :-2 मई को दिल्ली से मुंबई पहुंचते ही नर्स प्रीति राठी पर बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने तेजाब फेंका।

-27 जुलाई की सुबह मुंबई सेंट्रल स्थित घर से दादर जा रही एक नर्स के साथ लोकल ट्रेन में दुष्कर्म की कोशिश।

-18 अगस्त को 34 वर्षीय अमेरिकी महिला मिशेल मार्क पर लोकल ट्रेन में एक 20 वर्षीय युवक ने हमला किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।