यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुंबई गैंगरेप मामले पर गरमाई संसद, कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली। मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में गुरुवार रात हुई गैंगरेप वारदात की चीख दिल्ली की संसद तक सुनाई देने ...और पढ़ें

नई दिल्ली। मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में गुरुवार रात हुई गैंगरेप वारदात की चीख दिल्ली की संसद तक सुनाई देने लगी है। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने राज्यसभा में ये मुद्दा उठाया, जिसे लेकर संसद गरमा गई और कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई।
इससे पहले गुरुवार को तेलंगाना मुद्दे को लेकर टीडीपी और कांग्रेस के कुल 10 सांसदों के निलंबन प्रस्ताव पर घमासान मच गया था। सरकार ने आज वो प्रस्ताव वापस ले लिया है।
मुंबई फोटो जर्नलिस्ट से गैंगरेप
इससे पहले स्मृति इरानी ने प्रश्नकाल स्थगित करने के लिए स्पीकर को नोटिस भी दे दिया है। मुंबई गैंगरेप की चौतरफा निंदा हो रही है। स्पीकर मीरा कुमार ने भी इस वारदात की निंदा की है।
गौरतलब है कि आज कोयला घोटाले से जुड़ी गायब फाइलों पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी अपना बयान दर्ज करा सकते हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर