विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई गैंगरेप: स्केच से गिरफ्त में आया एक दरिंदा, बाकी की तलाश जारी

By Edited By:
Published: Fri, 23 Aug 2013 04:48 AM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2013 01:58 PM (IST)

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार शाम को हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार शाम को हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य चार आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। मुंबई पुलिस कमिश्नर डॉक्टर सत्यपाल सिंह के मुताबिक घटना के बाद जारी आरोपियों के स्केच से उन्हें इस वारदात को अंजाम देने वाले लोगों के बारे में कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए करीब बीस टीम बनाई गई हैं।

पुलिस कमिश्नर ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि गुरुवार को शाम 6 से 6:30 बजे के करीब यह घटना घटी थी। उस वक्त दो आरोपी वारदात की जगह पर ही मौजूद थे, जबकि तीन अन्य आरोपियों को वहां बुलाया गया था। उनके मुताबिक बारी-बारी से सभी पांच आरोपियों ने युवती के साथ रेप किया और वहां से फरार हो गए। डॉक्टर सिंह ने बताया कि सभी आरोपी वारदात की इलाके के आस-पास ही रहने वाले हैं। सभी आरोपी 20-21 वर्ष की आयु के बीच के हैं। इस मामले पर केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब है की है। शुक्रवार को इस मामले की गूंज संसद में भी सुनाई दी।

युवती को नौकरी के बहाने बुलाकर गैंगरेप

पुलिस के मुताबिक, यह घटना महालक्ष्मी स्थित शक्ति मिल कंपाउंड के पास हुई। पीड़िता एक अंग्रेजी पत्रिका में बतौर इंटर्न काम कर रही है और वह वहां एक असाइंमेंट को पूरा करने गई थी। घटना के समय लड़की का दोस्त भी उसके साथ मौजूद था।

छात्रा को अगवा कर गैंगरेप

पुलिस के मुताबिक फोटोग्राफी के दौरान तीन से पांच लोग वहां पहुंचे और बताया कि यहां फोटोग्राफी करने की इजाजत नहीं है। फोटोग्राफी के लिए उन्हें संबंधित अधिकारी से पहले इजाजत लेनी होगी। महिला फोटोग्राफर अपने पुरुष साथी के साथ वहां से चल दी। जैसे ही ये लोग सुनसान इलाके में पहुंचे आरोपियों ने पुरुष साथी को बांध दिया और लगभग 45 मिनट तक लड़की के साथ गैंगरेप कर वहां से फरार हो गए। महिला को मुंबई के जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक युवती को अंदरूनी तौर पर काफी चोट आई है। एनएम जोशी मार्ग थाने में फोटो जर्नलिस्ट से गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के दोस्त का बयान भी रिकॉर्ड किया गया है। पुलिस का दावा है कि पीड़िता ने दो आरोपियों की पहचान की है। उसने पुलिस को बताया कि दो आरोपी एक दूसरे को रूपेश और साजिद कह कर पुकार रहे थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।